सबसे बड़ी खबर बलुवाना न्यूज पंजाब 📈 ⛰️ 📉 उत्तराखंड में किसी भी समय आ सकता है जानलेवा भूचाल, भारतीय प्लेट साल 5 सेंटीमीटर खिसक रही है , तुर्की हादसे से भी भयंकर हो सकता है , इस काल्पनिक हादसे का दिन दूर नहीं ‼️ तुर्की जितना या उससे भी भयावह भूकंप कभी भी उत्तराखंड में आ सकता है। उत्तराखंड में ही नहीं, इसके दायरे में हिमालय का पूरा क्षेत्र आ सकता है। यह आशंका हैदराबाद स्थित नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने जताई है। उन्होंने कहा है कि भारतीय प्लेट हर साल लगभग 5 सेंटी मीटर की दर से खिसक रही है, जिसकी वजह से हिमालय के क्षेत्र में दबाव बनता जा रहा है, जिसका परिणाम कभी भी भयानक भूकंप की शक्ल में देखने को मिल सकता है। हैदराबाद स्थित नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के चीफ साइंटिस्ट डॉक्टर एन पूर्णचंद्रा राव ने कहा है कि 'उत्तराखंड में हमारे पास कई सिस्मोग्राफ स्टेशनों का मजबूत नेटवर्क है। इस क्षेत्र को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत पश्चिमी नेपाल के हिस्से के बीच के seismic gap (भूकंप-सूचक) के रूप में जाना जाता है, यहां भूकंप की आशंका है, जो कि कभी भी आ सकता है। ' डॉक्टर राव का कहना है, 'पृथ्वी की सतह विभिन्न प्लेटों से मिलकर बनी है, जो कि लगातार गतिशील हैं। भारतीय प्लेट हर साल लगभग 5 सेंटी मीटर की दर से खिसक रही है, जिसके चलते हिमालय के क्षेत्र में तनाव पैदा हो रहा है, जिससे भयानक भूकंप की संभावना बढ़ रही है।' इससे पहले डॉक्टर राव कह चुके हैं कि उत्तराखंड की सतह के नीचे बहुत ही ज्यादा दबाव पैदा हो रहा है, जिसका बाहर निकलना अवश्यंभावी है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि भूकंप की तारीख की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। यही नहीं, इसकी वजह से होने वाली तबाही भी कई चीजों पर निर्भर करता है, जो क्षेत्र के हिसाब से बदल सकता है । वह कह चुके हैं कि वे लोग रीयल-टाइम के आधार पर परिस्थितियों की निगरानी कर रहे हैं। NGRI के प्रमुख वैज्ञानिक ने बताया है कि वहां पर उनका GPS नेटवर्क भी है। लेकिन, GPS प्वाइंट बदल रहे हैं, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि सतह के नीचे परिवर्तन हो रहा है। उनके अनुसार वैरियोमेट्रिक GPS डेटा प्रोसेसिंग एक भरोसेमंद तरीका है, जिससे पता चलता है कि पृथ्वी में क्या हो रहा है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है, 'हम सटीक तारीख और समय की भविष्यवाणी नहीं कर सकते, लेकिन उत्तराखंड किसी भी समय एक भयानक भूकंप का गवाह बनेगा" नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के टॉप साइंटिस्ट का यह आकलन ऐसे समय में आया है, जब बदरीनाथ और केदारनाथ का प्रवेशद्वार माना जाने वाले जोशीमठ में पहले से ही जमीन धंस रही है। यह समस्या उत्तराखंड के कुछ और क्षेत्रों से भी आ रही है। रिक्टर स्केल पर 8 से ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप को 'Great earthquakes'कहा जाता है, जिसकी आशंका डॉक्टर राव ने उत्तराखंड के लिए जताई है▪️ 🛑 👳🏻‍♂️ पंजाब में अब दुकानों और संस्थानों के आगे पंजाबी भाषा में लिखना अनिवार्य होगा 🟠 CM भगवंत मान ने कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसलों पर मोहर लगाई। इस मौके पर CM ने कहा कि पंजाब में सभी दुकानों व दफ्तरों के बाहर पंजाबी भाषा में लिखे हुए बोर्ड लगाने जरूरी हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा में लिखने के बाद उसके नीचे किसी भी भाषा का प्रयोग कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि नियम 1958 (पंजाब शॉपज एंड कमर्शियल एस्टेबलिशमेंट रूल्ज) में संशोधन की मंजूरी दे दी गई है। अब मौजूदा नियम 22 के साथ-साथ नियम 23 व 24 को शामिल किया जा रहा है। इस नियम के लागू होने के 6 महीने के अंदर-अंदर सभी दुकानदारों को पंजाबी में बोर्ड लगाने होगा। बताया जा रहा है कि आदेशों की उल्लंघना करने पर पहली बार एक हजार रुपए और दूसरी बार 2 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा ▪️ 🔟 🕹️पंजाब बजट 10 मार्च को 🟠 पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 3 मार्च से शुरू होगा और 10 मार्च को बजट पेश किया जाएगा▪️ 🚆🙏👳🏻‍♂️ अब इंडियन रेलवे करवाएगा सिख पावन धामों के दर्शन ✅इंडियन रेलवे ने बैसाखी के मौके पर सिख धर्म के कई पवित्र स्थलों के दर्शन के लिए अपनी ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' से गुरु कृपा यात्रा शुरू करने की घोषणा की। रेलवे मंत्रालय ने कहा कि 10 रात और 11 दिन की यह यात्रा पांच अप्रैल को लखनऊ से शुरू होगी और 15 अप्रैल को समाप्त होगी। तीर्थयात्री पांच पवित्र तख्तों सहित सिख धर्म के कई पवित्र स्थलों का दौरा करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि इस दौरे में आनंदपुर साहिब में श्री केसगढ़ साहिब गुरुद्वारा और विरासत-ए-खालसा, कीरतपुर साहिब में गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब, सरहिंद में गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब और श्री हरमंदिर साहिब, बठिंडा में श्री दमदमा साहिब, नांदेड़ में तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, बीदर में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक झीरा साहिब और पटना में तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की यात्रा शामिल होगी▪️ 🛑 😎 👁️ CBI के पंजाब में 50 स्थानों पर छापे, FCI अधिकारियों , राइस मिलर्सो और अनाज व्यापारियों की तलाशी ‼️ CBI ने ऑपरेशन कनक-II के तहत पंजाब में लगभग 50 स्थानों पर FCI के अधिकारियों, निजी राइस मिलर्स और अनाज व्यापारियों आदि के परिसरों में तलाशी ली। इस संबंध में एक मामले की जांच चल रही है। CBI ऑपरेशन कनक-2 के तहत मानसा, होशियारपुर, मुकेरियां, रूपनगर, पटियाला, सरहिंद, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, मोगा, फिरोजपुर, लुधियाना, संगरूर आदि सहित लगभग 50 स्थानों पर तलाशी की जा रही है। जांच में FCI अधिकारियों, निजी चावल मिलर्स और अनाज व्यापारियों के परिसरों में चंडीगढ़ में तलाशी के दौरान अब तक आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं। FCI में भ्रष्टाचार के नेटवर्क को तोड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया था, जिसमें FCI के अधिकारी, निजी राइस मिलर्स और अनाज व्यापारी शामिल थे। दस्तावेजों की जांच, गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ, गवाहों के बयान, मामले के तथ्यों को लेकर नए खुलासे हुए हैं। इन खुलासों के तहत एफसीआई के अधिकारी, निजी चावल मिलर्स और अनाज व्यापारी एक कुएं का हिस्सा थे। सिंडिकेट और FCI में खरीद की प्रक्रिया के दौरान भारी मात्रा में रिश्वत ली गई▪️ 🌞🍂 😦 फरवरी में ही शुरु हो गई गर्मी से सरसों की फसल का कम हो सकता है उत्पादन, फिर बढ़ सकते हैं दाम ‼️ इस रबी सीजन में रिकॉर्ड बुआई के चलते सरसों के रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान है. ऐसे में बीते एक महीने में सरसों के दामों में बड़ी गिरावट भी देखने को मिली है. सरसों के दाम 8 फीसदी के करीब घटकर 5925 रुपये प्रति क्विंटल पर आ चुका है. जिसके बाद सरसों के तेल में के दामों में गिरावट की संभावना जताई जा रही है. हालांकि फरवरी महीने में ही गर्मी का पारा जिस प्रकार बढ़ रहा है उससे चिंता भी बढ़ गई है. अनुमानों के मुताबिक चालू वर्ष में सरसों का उत्पादन 125 लाख टन रहने का अनुमान है जो बीते साल के मुकाबले 7 फीसदी ज्यादा है. चालू रबी सीजन में रिकॉर्ड 98 लाख हेक्टेयर में सरसों की बुआई हुई है जो बीते कई सालों के मुकाबले कहीं ज्यादा है. 2021-22 में सरसों की बुआई 91 लाख हेक्टेयर में हुई थी. उत्पादन बढ़ने से तिलहन का ज्यादा उत्पादन होगा. इससे खाने के तेल के आयात में कमी लाने में मदद मिलेगी. भारत को अपने कुल खपत का 56 फीसदी खाने का तेल आयात करना पड़ता है. 2021-22 में भारत ने 1.5 लाख करोड़ रुपये का खाने का तेल आयात किय था. भारत कुल खपत का केवल 44 फीसदी ही खुद उत्पादन करता है जिसमें सरसों की हिस्सेदारी 39 से 40 फीसदी है. लेकिन बढ़ती गर्मी से सरसों के फसल के लिए चिंता बढ़ा दी है. बारिश और ठंड से सरसों का रिकॉर्ड पैदावार का अनुमान था. लेकिन बढ़ते पारे से सरसों की फसल जल्दी पक रही है. गर्मी का बढ़ता पारा सरसों के फसल लिए ठीक नहीं है. इससे किसानों को नुकसान हो सकता है. वहीं इससे सरसों तेल के दामों में जो राहत मिलने की उम्मीद थी उसपर पानी फिर सकता है. फिलहाल सरसों के तेल 150 से 160 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है जो 2022 में 200 रुपये का भाव भी देख चुका है. अगर गर्मी का पारा घटता है तो इस वर्ष आम लोगों को खाने के तेल के महंगे दामों से राहत मिल सकती है▪️ 🇵🇰 👨🏻‍💻🔫 मोस्ट वांटेड आतंकवादी और टॉप कमांडर बशीर अहमद पीर की गोली मारकर हत्या 🟠 पाकिस्तान स्थित रावलपिंडी में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के टॉप कमांडर बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बशीर अहमद कश्मीर में आतंकवाद के लिए युवाओं को जुटाने और उन्हें हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है. बशीर मीर PoK से आतंकी शिविरों और लॉन्च पैड्स का समन्वय कर रहा था और लेपा सेक्टर में लंबे समय से सक्रिय था. सूत्रों के मुताबिक, बशीर अहमद की हत्या के बाद हिज्बुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन ने जनाजे की नमाज अदा की. खुफिया अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का रहने वाला पीर 15 साल से अधिक समय से पाकिस्तान में रह रहा था. पीर नियंत्रण रेखा के जरिए जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों को भेजने की गतिविधियों में शामिल था▪️ 🛑 👆🏽⭕केन्द्र ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी 🟠 केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का फंड मोहल्ला क्लीनिक में लगाने का आरोप लगाते हुए पंजाब सरकार को फंड रोकने की चेतावनी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि पंजाब सरकार आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केंद्रों को मोहल्ला क्लीनिक में बदल रही है। गौरतलब है कि मोहल्ला क्लीनिक आम आदमी पार्टी का पसंदीदा प्रोजेक्ट है। पंजाब में इसे आम आदमी क्लीनिक का नाम दिया गया है▪️ ✅✅✅ पंजाब में ठेके पर काम कर रहे पटवारियों का वेतन बढ़ाया गया और आयु सीमा 67 वर्ष हुई 🟠 पंजाब कैबिनेट ने 16 अगस्त 2022 को ठेका आधार पर रखे गए पटवारियों के वेतन 25000 रुपये से बढ़ाकर 35000 रुपये करने और उनकी उम्र सीमा 64 साल से बढ़ाकर 67 साल करने को मंजूरी दे दी है। राजस्व विभाग राज्य के प्रमुख विभागों में से एक है। राजस्व पटवारियों की मुख्य ड्यूटी पुराने राजस्व रिकॉर्ड की देखभाल और रख-रखाव करना है। वहीं पद खाली होने के कारण विभाग में इस समय राजस्व पटवारियों के 1090 पदों को भरने की प्रक्रिया भी चल रही है लेकिन इस भर्ती में चयनित होने वाले पटवारी डेढ़ साल की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद विभाग में अपनी सेवाएं शुरू कर सकेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए नियमित राजस्व पटवारी मिलने तक राजस्व विभाग के काम को सुचारू ढंग से चलाने के लिए पटवारियों के 1766 नियमित पद सेवामुक्त पटवारियों/कानूनगों में से ठेके पर भरने का फैसला किया गया है▪️ 🕉️ ⛰️ चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू , पहले चरण में केदारनाथ और बद्रीनाथ की रजिस्ट्रेशन 🟠 चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, उत्तराखंड में होने वाली चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। ऐसे में जो भी यात्री चारधाम यात्रा पर जाने वाले है वह अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। बता दें कि ये रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किए जा रहे हैं। वहीं इस बार 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। ऐसे में पहले चरण में केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के ही रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। इसके अलावा गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने की तिथि सामने आने के बाद ही रजिस्ट्रेशन शुरू की जाएगी▪️ 4️⃣ 💥 🚐 भीषण टक्कर में 4 की मौत ⚫ उत्तर प्रदेश में हाथरस में अलीगढ़ रोड पर एक रात को मैक्स व ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। इससे मैक्स सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए▪️ 🚆🛤️ रेल ट्रैक पर चल रही 7 "वंदे भारत" ट्रेनें अब तक 23 लाख किलो मीटर का सफर तय करते हुए 40 लाख यात्रियो को सफर करवा चुकी हैं 🟠 रेलवे इन दिनों काफी तेजी से "वंदे भारत" ट्रेनों के निर्माण पर लगा हुआ है. अभी तक चल रही सभी वंदे भारत ट्रेनों को यात्रियों का शानदार रिस्पांस मिला है. रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जा रहा है. मौजूदा समय में संचालित हो रही 7 "वंदे भारत" ट्रेनों ने कुल मिलाकर 23 लाख किलोमीटर का सफर पूरा किया है. ये पृथ्वी के 58 चक्कर लगाने के बराबर है. इन ट्रेनों से अब तक 40 लाख से अधिक यात्री यात्रा कर चुके हैं. इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों का जो समय बचता है. देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन यानी "वंदे भारत" एक्सप्रेस वर्तमान में पांच रूटों पर चल रही है. पहली वंदेभारत नई दिल्ली-वाराणसी के बीच चली. दूसरी नई दिल्ली-श्री वैष्णो देवी माता, तीसरी गांधीनगर से मुंबई, चौथी नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल और पांचवीं चेन्‍नई-मैसूरू के बीच चल रही है, जो दक्षिण भारत की पहली "वंदेभारत" है. छठवीं वंदेभारत ट्रेन हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी चल रही है. सातवीं वंदेभारत सिकंदराबाद से अमरावती तक 15 जनवरी को शुरू हुई है▪️ 👹 🥶 रूस यूक्रेन को बख्शने के मूड में नहीं ‼️रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध के मैदान में यूक्रेन को बख्शने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। यूक्रेन में मास्को के हमले की पहली वर्षगांठ से पहले पुतिन ने राष्ट्र को संबोधित किया, हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि रूस इस कठिन संघर्ष से निकलने का रास्ता ढूंढ रहा है और इस समस्या का शांतिपूर्ण तरीके से हल करने की भी कोशिश कर रहा है। पुतिन ने कहा कि हमारी लड़ाई यूक्रेन के लोगों से नहीं बल्कि वहां के शासन से है। पुतिन ने पश्चिमी देशों पर एक बार फिर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने पश्चिमी देशों पर ही यूक्रेन में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया और दावा किया कि रूस ने इसे रोकने के लिए बल प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि रूस पश्चिम के साथ बातचीत करने और कूटनीति का रास्ता अपनाने के विचार के लिए खुला था, लेकिन हमें सटीक जवाब नहीं मिला। राष्ट्र को संबोधन के दौरान पुतिन ने नाटो के विस्तार का भी जिक्र किया▪️ 🇷🇺 👤🛫 🩸जिस समय पुतिन देश को संबोधित कर रहे थे, रूसी सैनिक यूक्रेन में गोलियां बरसा रहे थे, 8 की मौत ⚫ रूस और यूक्रेन के युद्ध को एक साल पूरे होने वाले हैं. इस दौरान यूक्रेन के दौरे पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और इटली की प्रधानमंत्री जिओगिआ मेलोनी भी पहुंचे. राष्ट्रपति जो बाइडेन कल अचानक पौलेंड से कीव पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने पांच घंटे तक समय बिताया. इस दौरान उन्होंने यूक्रेन को 500 मिलियन डॉलर की सहायता राशि दी. वहीं कल मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फेडरल यूनियन में सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने यूक्रेन को सहायता पहुंचाने वाले देशों को निशाने पर लेते हुए कहा कि पश्चिमी देश युद्ध को और भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यूक्रेन युद्ध को रोकने की कोशिश करना चाहता है. रूसी राष्ट्रपति जब भाषण दे रहे थे, तो उसी वक्त रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला किया. रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन की सेना ने कहा कि दक्षिणी यूक्रेन के शहर खेरसॉन में एक बाजार और सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट स्टॉप पर रूसी गोलाबारी में 8 नागरिक मारे गए और 12 घायल हो गए. यूक्रेन के सदर्न आर्मी कमांडर ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि खेरसॉन आग की चपेट में आ गया. पिछले एक साल से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में अब तक दोनों तरफ से लाखों लोगों की मौत हो चुकी है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (OHCHR) के ऑफिस की तरफ से जारी एक आंकड़े के अनुसार पिछले एक साल के दौरान यूक्रेन में 71 हज़ार से अधिक नागरिकों की मौतों की पुष्टि की गई है. अमेरिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 12 महीनों में रूस के लगभग 2 लाख सैनिक मारे जा चुके हैं, जो अमेरिका के 20 साल के इतिहास में अफगानिस्तान में मारे गए सैनिकों का 8 गुना हैं ▪️ 🇩🇪 👤 जर्मनी के चांसलर 25 फ़रवरी को आयेंगे भारत 🟠 जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज 25 फरवरी को दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं. उनकी यह पहली भारत यात्रा है. सवाल उठता है कि आखिर उनके इस दौरे के आखिर क्या सियासी मायने हैं. दरअसल, भारत के साथ उसके संबंध में पहले के मुकाबले तेजी के साथ बदलवा आया है. उनकी भारत यात्रा काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि जर्मनी बदल रहा है. जर्मनी का अपना चिंतन है, विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर वो बदल रहा है. चूंकि आज का जो जर्मनी है वो एक महत्वपूर्ण राजनीतिक रोल दुनिया में प्ले करना चाहता है▪️ 👤🇵🇰 👆🏽लाहौर की जमीं पर जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा 🟠 भारतीय गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की जमीन पर ही पाकिस्तान को जमकर लताड़ा है। लाहौर में 'फैज' महोत्सव के दौरान मंच से ही उन्होंने 26/11 के मुंबई हमले पर पाकिस्तान को आईना दिखा दिया। उन्होंने कहा कि मुंबई पर आतंकी हमला करने वाले नार्वे या मिस्त्र से नहीं आए थे। बल्कि वह लोग अभी भी पाकिस्तान में आजाद घूम रहे हैं। इसलिए भारत जब 2008 के आतंकी हमले की बात करता है तो पाकिस्तानी अपमानित महसूस न करें। उर्दू शायर फैज अहमद फैज की याद में आयोजित सातवें फैज महोत्वस में शामिल होने लाहौर गए जावेद अख्तर ने रविवार को कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की। भारतीय फिल्मों के प्रख्यात पटकथा लेखक जावेद अख्तर से जब दर्शकों में बैठे एक पाकिस्तानी ने कहा कि वह यह संदेश भारतीयों को दें कि 'पाकिस्तान एक सकारात्मक मित्र और प्यार करने वाला देश है।' इसके जवाब में 78 वर्षीय अख्तर ने कहा, 'हकीकत यह है कि हम दोनों एक दूसरे को इल्जाम ना दें तो उससे बात नहीं होगी। अहम बात यह है कि जो गर्म है फिजा, वह कम होनी चाहिए। हम तो बम्बैया लोग हैं। हमने देखा वहां कैसे हमला हुआ था। वो लोग नार्वे से तो नहीं आए थे, ना इजिप्ट से आए थे▪️ 👩‍🦱 🙋🏻‍♀️ 🥎 सानिया मिर्जा अपने जीवन का आखिरी मुकाबला हारी , एक शानदार टैनिस जीवन का अंत 🟠 भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा को अपने करियर के आखिरी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. यह उनके प्रोफेशनल करियर का आखिरी मुकाबला था. स्टार भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा अपने करियर के आखिरी मुकाबले में दुबई ड्यूटी फ्री चैंपियनशिप में अपनी अमेरिकी जोड़ीदार मैडिसन कीज के साथ उतरी. इनका सामना रूस की मजबूत जोड़ी वेरनोकिया कुदेर्मेटोवा और ल्यूडमिला सैमसोनोवा से हुआ. इस मुकाबले में सभी को उम्मीद थी कि सानिया अपने खेल का मैजिक दिखाएंगी और यह मुकाबला अपने नाम करेंगी. पर ऐसा नहीं हुआ और उन्हें पहले राउंड में ही 4-6, 0-6 से हार का सामना करना पड़ा. सानिया का यह आखिरी मैच पूरे एक घंटे तक चला 🎾 साल 2009 में सानिया ने अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता. महेश भूपति के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन 2009 में वह मिक्स्ड डबल्स चैंपियन बनी. इसके बाद मिक्स्ड डबल्स में फ्रेंच ओपन 2012 और यूएस ओपन 2014 में भी उन्होंने टाइटल्स जीता. इसके बाद उनका ज्यादा फोकस महिला डबल्स पर गया. 2015 में सानिया ने विंबलडन और यूएस ओपन में महिला डबल्स टाइटल जीते. 2016 में वह ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला डबल्स टाइटल जीतने में सफल रही. इस तरह अपने करियर में उन्होंने कुल 6 डबल्स ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते. इसके अलावा सानिया 13 अप्रैल 2005 को सबसे पहली बार महिला डबल्स में नंबर-1 रैंकिंग हासिल करने में कामयाब रही. आपको बता दें कि दुबई ड्यूटी फ्री चैंपियनशिप सान्या का आखिरी मुकाबला था ▪️ 🏏 ❌👳🏻‍♂️ हरभजन सिंह ने माना अगले टेस्ट में के एल राहुल बाहर होगें ‼️ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला एक मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में अभी एक हफ्ते से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन इस बात की चर्चा काफी तेज है कि टीम इंडिया प्लेइंग-11 में बदलाव करेगी या नहीं। आउट ऑफ फॉर्म चल रहे केएल राहुल को लेकर सबसे ज्यादा बात हो रही है। दूसरे टेस्ट के बाद जब अंतिम दो मुकाबलों के लिए टीम चुनी गई तो उन्हें जगह दी गई। माना जा रहा था कि राहुल का पत्ता इस बार कट जाएगा, लेकिन चयनकर्ता और टीम प्रबंधन ने उनके ऊपर भरोसा जताया है। हालांकि, भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह को लगता है कि उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर किया जाएगा। हरभजन ने भविष्यवाणी की है कि तीसरे टेस्ट में राहुल की जगह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ओपनिंग करेंगे। दरअसल, तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए चुनी गई टीम में किसी को भी उपकप्तान नहीं बनाया गया है। राहुल को टीम में तो रखा गया है, लेकिन खराब फॉर्म के कारण उनसे उपकप्तानी छिन ली गई है। ऐसे में हरभजन को लगता है कि उन्हें तीसरे टेस्ट में प्लेइंग-11 से भी बाहर किया जा सकता है▪️ 🏏 👕 टीम इंडिया की शर्ट पर अब Adidas का logo नजर आएगा 🟠 ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम की स्‍पॉन्‍सरशिप में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो Adidas को टीम इंडिया की स्‍पॉन्‍सरशिप मिलने वाली है. यह स्‍पॉन्‍सरशिप टीम इंडिया की जर्सी से जुड़ी हुई है. फिलहाल जीन्‍स ब्रांड किलर के पास टीम इंडिया की किट की स्‍पॉन्‍सरशिप है. इस ब्रांड की अवधि समाप्‍त होने वाली है. जिसके बाद BCCI अब के साथ संपर्क में है. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक ही हुआ तो जून में टीम इंडिया जर्सी पर Adidas ब्रांड के Logo के साथ मैदान पर उतर सकती है▪️ 🏏 👩‍🦱 🚾 T 20 महिला विश्व कप में ऑस्टेलिया की पाकिस्तान पर जोरदार जीत , अब सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया होगें आमने सामने 🟠T-20 महिला विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने पाकिस्तान को 114 रनों से हराकर सेमीफाइनल के लिए अपना राह साफ कर लिया है। इसी के साथ भारत का सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ मुकाबला तय हो गया है। भारत अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने ग्रुप में एक नंबर पर। ऐसे में दोनों के बीच केपटाऊन के मैदान पर ही 23 फरवरी को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचा है। कप्तान हरमनप्रीत के नेतृत्व में टीम इंडिया यहां जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी▪️ 🌹👤दिल्ली को आज मिल सकता है नया मेयर ▪️ Skip to main content

जय श्री माता दी 🙏❤️ ‼️🔱༺꧁ #जय_मां_ #महागौरी ꧂༻🔱‼️ दरबार के सभी 🔱🎪 प्रभु भक्तों को दुर्गा अष्टमी की 🔱🎪 हार्दिक शुभकामनाएं🎪🔱 ⚜▬▬▬▬▬▬॥🕉॥▬▬▬▬▬▬⚜ ‼️या देवी सर्वभू‍तेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता‼️ ‼️नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः‼️ ⚜▬▬▬▬▬▬॥🐯॥▬▬▬▬▬▬⚜ ༺꧁ #ॐ_देवी_ #महागौरी_नमः꧂༻ 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 #काश_हर_सुबह___ #नवरात्र_सी___होती...!! #हर___किसी___की___नज़र___मे___बेटियां #देवी_______सी_______होती...!!! 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 महागौरी पूजा दुर्गा अष्टमी एवम् कन्या पूजन कि ढेरों शुभकामनाएं माता रानी की कृपा आप और आपके परिवार पर हमेशा बनी रहे। 🙏🌺🔱🚩 🌹🙏 #जय_माता_दी 🙏🏻🌹 #राम_नवमी_30_मार्च_2023_को_है:- 🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹 इस साल राम नवमी बहुत खास मानी जा रही है, क्योंकि राम नवमी के दिन कई दुर्लभ योग बन रहे हैं. जानते हैं राम नवमी पर पूजा का मुहूर्त और शुभ योग, उपाय, राम नवमी पर बन रहे हैं 5 अति दुर्लभ योग, जानें डेट, पूजा का मुहूर्त शास्त्रों के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है. ये चैत्र नवरात्रि का नौवां और आखिरी दिन होता है. इस दिन राम मंदिर श्रीराम का भव्य श्रृंगार होता है. रामलला के जन्म के वक्त विधि विधान से पूजा की जाती है और ढोल नगाड़े बजाए जाते हैं. इस साल राम नवमी बहुत खास मानी जा रही है, क्योंकि राम नवमी के दिन कई दुर्लभ योग बन रहे हैं जिससे इस दिन का महत्व बढ़ गया है. आइए जानते हैं राम नवमी पर पूजा का मुहूर्त और शुभ योग. #राम_नवमी_शुभ_मुहूर्त:- 🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹 पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 29 मार्च 2023 को रात 09 बजकर 07 मिनट पर आरंभ हो रही है. नवमी तिथि की समाप्ति 30 मार्च 2023 को रात 11 बजकर 30 मिनट पर होगी. #राम_लला_की_पूजा_का_मुहूर्त:- 🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹 सुबह 11:17 - दोपहर 01:46 (अवधि 02 घण्टे 28 मिनट्स) अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12.01 - दोपहर 12.51 #राम_नवमी_शुभ_योग:- 🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹 राम नवमी पर इस बार 5 शुभ योग गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और गुरुवार का संयोग बन रहा है. राम नवमी के दिन इन पांचों योग के होने से श्रीराम की पूजा का शीघ्र फल मिलेगा साथ ही इस दिन किए तमाम कार्यों में सिद्धि और सफलता प्राप्त होगी. #गुरु पुष्य योग:- 30 मार्च 10.59 - 31 मार्च सुबह 06.13 #अमृत_सिद्धि_योग:- 30 मार्च, 10.59 - 31 मार्च,सुबह 06.13 #सर्वार्थ_सिद्धि_योग_पूरे_दिन #रवि_योग_पूरे_दिन गुरुवार श्रीराम भगवान विष्णु के 7वें अवतार हैं और गुरुवार का दिन विष्णु जी को अति प्रिय है. ऐसे में राम जन्मोत्सव गुरुवार के दिन होने से इसका महत्व और बढ़ गया है। #राम_नवमी_के_दिन_क्या_करें:- 🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹 राम नवमी के दिन शुभ मुहूर्त में नभगवान श्रीराम का केसर युक्त दूध से अभिषेक करें. फिर घर में रामायण का पाठ करें. कहते हैं जहां रामायण पाठ होता है वहां श्रीराम और हनुमान जी वास रहता है. इससे घर में खुशहाली आती है. धन वैभव की वृद्धि होती है. रामनवमी के दिन एक कटोरी में गंगा जल राम रक्षा मंत्र 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्रीं नम:' का जाप 108 बार करें. अब घर के हर कोने-छत पर इसका छिड़काव करें. मान्यता है इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है, टोने-टोटके का असर नहीं रहता है. ____________(((((#Vnita)))))_______🔻🔺🔻🔺🔻 @everyone 🙏🙏❤️

जय श्री माता दी 🙏❤️ ‼️🔱༺꧁ #जय_मां_ #महागौरी ꧂༻🔱‼️                   दरबार के सभी 🔱🎪 प्रभु भक्तों को दुर्गा अष्टमी की    🔱🎪 हार्दिक शुभकामनाएं🎪🔱 ⚜▬▬▬▬▬▬॥🕉॥▬▬▬▬▬▬⚜ ‼️या देवी सर्वभू‍तेषु मां महागौरी रूपेण संस्थिता‼️ ‼️नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः‼️ ⚜▬▬▬▬▬▬॥🐯॥▬▬▬▬▬▬⚜     ༺꧁ #ॐ_देवी_ #महागौरी_नमः꧂༻ 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 #काश_हर_सुबह___ #नवरात्र_सी___होती...!!  #हर___किसी___की___नज़र___मे___बेटियां  #देवी_______सी_______होती...!!! 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 महागौरी पूजा दुर्गा अष्टमी एवम् कन्या पूजन कि ढेरों शुभकामनाएं माता रानी की कृपा आप और आपके परिवार पर हमेशा बनी रहे। 🙏🌺🔱🚩            🌹🙏 #जय_माता_दी 🙏🏻🌹 #राम_नवमी_30_मार्च_2023_को_है:- 🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹 इस साल राम नवमी बहुत खास मानी जा रही है, क्योंकि राम नवमी के दिन कई दुर्लभ योग बन रहे हैं. जानते हैं राम नवमी पर पूजा का मुहूर्त और शुभ योग, उपाय, राम नवमी पर बन रहे हैं 5 अति दुर्लभ योग, जानें...

सबसे बड़ी खबर बलुवाना न्यूज पंजाब 📈 ⛰️ 📉 उत्तराखंड में किसी भी समय आ सकता है जानलेवा भूचाल, भारतीय प्लेट साल 5 सेंटीमीटर खिसक रही है , तुर्की हादसे से भी भयंकर हो सकता है , इस काल्पनिक हादसे का दिन दूर नहीं ‼️ तुर्की जितना या उससे भी भयावह भूकंप कभी भी उत्तराखंड में आ सकता है। उत्तराखंड में ही नहीं, इसके दायरे में हिमालय का पूरा क्षेत्र आ सकता है। यह आशंका हैदराबाद स्थित नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने जताई है। उन्होंने कहा है कि भारतीय प्लेट हर साल लगभग 5 सेंटी मीटर की दर से खिसक रही है, जिसकी वजह से हिमालय के क्षेत्र में दबाव बनता जा रहा है, जिसका परिणाम कभी भी भयानक भूकंप की शक्ल में देखने को मिल सकता है। हैदराबाद स्थित नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के चीफ साइंटिस्ट डॉक्टर एन पूर्णचंद्रा राव ने कहा है कि 'उत्तराखंड में हमारे पास कई सिस्मोग्राफ स्टेशनों का मजबूत नेटवर्क है। इस क्षेत्र को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत पश्चिमी नेपाल के हिस्से के बीच के seismic gap (भूकंप-सूचक) के रूप में जाना जाता है, यहां भूकंप की आशंका है, जो कि कभी भी आ सकता है। ' डॉक्टर राव का कहना है, 'पृथ्वी की सतह विभिन्न प्लेटों से मिलकर बनी है, जो कि लगातार गतिशील हैं। भारतीय प्लेट हर साल लगभग 5 सेंटी मीटर की दर से खिसक रही है, जिसके चलते हिमालय के क्षेत्र में तनाव पैदा हो रहा है, जिससे भयानक भूकंप की संभावना बढ़ रही है।' इससे पहले डॉक्टर राव कह चुके हैं कि उत्तराखंड की सतह के नीचे बहुत ही ज्यादा दबाव पैदा हो रहा है, जिसका बाहर निकलना अवश्यंभावी है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि भूकंप की तारीख की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। यही नहीं, इसकी वजह से होने वाली तबाही भी कई चीजों पर निर्भर करता है, जो क्षेत्र के हिसाब से बदल सकता है । वह कह चुके हैं कि वे लोग रीयल-टाइम के आधार पर परिस्थितियों की निगरानी कर रहे हैं। NGRI के प्रमुख वैज्ञानिक ने बताया है कि वहां पर उनका GPS नेटवर्क भी है। लेकिन, GPS प्वाइंट बदल रहे हैं, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि सतह के नीचे परिवर्तन हो रहा है। उनके अनुसार वैरियोमेट्रिक GPS डेटा प्रोसेसिंग एक भरोसेमंद तरीका है, जिससे पता चलता है कि पृथ्वी में क्या हो रहा है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है, 'हम सटीक तारीख और समय की भविष्यवाणी नहीं कर सकते, लेकिन उत्तराखंड किसी भी समय एक भयानक भूकंप का गवाह बनेगा" नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के टॉप साइंटिस्ट का यह आकलन ऐसे समय में आया है, जब बदरीनाथ और केदारनाथ का प्रवेशद्वार माना जाने वाले जोशीमठ में पहले से ही जमीन धंस रही है। यह समस्या उत्तराखंड के कुछ और क्षेत्रों से भी आ रही है। रिक्टर स्केल पर 8 से ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप को 'Great earthquakes'कहा जाता है, जिसकी आशंका डॉक्टर राव ने उत्तराखंड के लिए जताई है▪️ 🛑 👳🏻‍♂️ पंजाब में अब दुकानों और संस्थानों के आगे पंजाबी भाषा में लिखना अनिवार्य होगा 🟠 CM भगवंत मान ने कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसलों पर मोहर लगाई। इस मौके पर CM ने कहा कि पंजाब में सभी दुकानों व दफ्तरों के बाहर पंजाबी भाषा में लिखे हुए बोर्ड लगाने जरूरी हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा में लिखने के बाद उसके नीचे किसी भी भाषा का प्रयोग कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि नियम 1958 (पंजाब शॉपज एंड कमर्शियल एस्टेबलिशमेंट रूल्ज) में संशोधन की मंजूरी दे दी गई है। अब मौजूदा नियम 22 के साथ-साथ नियम 23 व 24 को शामिल किया जा रहा है। इस नियम के लागू होने के 6 महीने के अंदर-अंदर सभी दुकानदारों को पंजाबी में बोर्ड लगाने होगा। बताया जा रहा है कि आदेशों की उल्लंघना करने पर पहली बार एक हजार रुपए और दूसरी बार 2 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा ▪️ 🔟 🕹️पंजाब बजट 10 मार्च को 🟠 पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 3 मार्च से शुरू होगा और 10 मार्च को बजट पेश किया जाएगा▪️ 🚆🙏👳🏻‍♂️ अब इंडियन रेलवे करवाएगा सिख पावन धामों के दर्शन ✅इंडियन रेलवे ने बैसाखी के मौके पर सिख धर्म के कई पवित्र स्थलों के दर्शन के लिए अपनी ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' से गुरु कृपा यात्रा शुरू करने की घोषणा की। रेलवे मंत्रालय ने कहा कि 10 रात और 11 दिन की यह यात्रा पांच अप्रैल को लखनऊ से शुरू होगी और 15 अप्रैल को समाप्त होगी। तीर्थयात्री पांच पवित्र तख्तों सहित सिख धर्म के कई पवित्र स्थलों का दौरा करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि इस दौरे में आनंदपुर साहिब में श्री केसगढ़ साहिब गुरुद्वारा और विरासत-ए-खालसा, कीरतपुर साहिब में गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब, सरहिंद में गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब और श्री हरमंदिर साहिब, बठिंडा में श्री दमदमा साहिब, नांदेड़ में तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, बीदर में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक झीरा साहिब और पटना में तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की यात्रा शामिल होगी▪️ 🛑 😎 👁️ CBI के पंजाब में 50 स्थानों पर छापे, FCI अधिकारियों , राइस मिलर्सो और अनाज व्यापारियों की तलाशी ‼️ CBI ने ऑपरेशन कनक-II के तहत पंजाब में लगभग 50 स्थानों पर FCI के अधिकारियों, निजी राइस मिलर्स और अनाज व्यापारियों आदि के परिसरों में तलाशी ली। इस संबंध में एक मामले की जांच चल रही है। CBI ऑपरेशन कनक-2 के तहत मानसा, होशियारपुर, मुकेरियां, रूपनगर, पटियाला, सरहिंद, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, मोगा, फिरोजपुर, लुधियाना, संगरूर आदि सहित लगभग 50 स्थानों पर तलाशी की जा रही है। जांच में FCI अधिकारियों, निजी चावल मिलर्स और अनाज व्यापारियों के परिसरों में चंडीगढ़ में तलाशी के दौरान अब तक आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं। FCI में भ्रष्टाचार के नेटवर्क को तोड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया था, जिसमें FCI के अधिकारी, निजी राइस मिलर्स और अनाज व्यापारी शामिल थे। दस्तावेजों की जांच, गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ, गवाहों के बयान, मामले के तथ्यों को लेकर नए खुलासे हुए हैं। इन खुलासों के तहत एफसीआई के अधिकारी, निजी चावल मिलर्स और अनाज व्यापारी एक कुएं का हिस्सा थे। सिंडिकेट और FCI में खरीद की प्रक्रिया के दौरान भारी मात्रा में रिश्वत ली गई▪️ 🌞🍂 😦 फरवरी में ही शुरु हो गई गर्मी से सरसों की फसल का कम हो सकता है उत्पादन, फिर बढ़ सकते हैं दाम ‼️ इस रबी सीजन में रिकॉर्ड बुआई के चलते सरसों के रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान है. ऐसे में बीते एक महीने में सरसों के दामों में बड़ी गिरावट भी देखने को मिली है. सरसों के दाम 8 फीसदी के करीब घटकर 5925 रुपये प्रति क्विंटल पर आ चुका है. जिसके बाद सरसों के तेल में के दामों में गिरावट की संभावना जताई जा रही है. हालांकि फरवरी महीने में ही गर्मी का पारा जिस प्रकार बढ़ रहा है उससे चिंता भी बढ़ गई है. अनुमानों के मुताबिक चालू वर्ष में सरसों का उत्पादन 125 लाख टन रहने का अनुमान है जो बीते साल के मुकाबले 7 फीसदी ज्यादा है. चालू रबी सीजन में रिकॉर्ड 98 लाख हेक्टेयर में सरसों की बुआई हुई है जो बीते कई सालों के मुकाबले कहीं ज्यादा है. 2021-22 में सरसों की बुआई 91 लाख हेक्टेयर में हुई थी. उत्पादन बढ़ने से तिलहन का ज्यादा उत्पादन होगा. इससे खाने के तेल के आयात में कमी लाने में मदद मिलेगी. भारत को अपने कुल खपत का 56 फीसदी खाने का तेल आयात करना पड़ता है. 2021-22 में भारत ने 1.5 लाख करोड़ रुपये का खाने का तेल आयात किय था. भारत कुल खपत का केवल 44 फीसदी ही खुद उत्पादन करता है जिसमें सरसों की हिस्सेदारी 39 से 40 फीसदी है. लेकिन बढ़ती गर्मी से सरसों के फसल के लिए चिंता बढ़ा दी है. बारिश और ठंड से सरसों का रिकॉर्ड पैदावार का अनुमान था. लेकिन बढ़ते पारे से सरसों की फसल जल्दी पक रही है. गर्मी का बढ़ता पारा सरसों के फसल लिए ठीक नहीं है. इससे किसानों को नुकसान हो सकता है. वहीं इससे सरसों तेल के दामों में जो राहत मिलने की उम्मीद थी उसपर पानी फिर सकता है. फिलहाल सरसों के तेल 150 से 160 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है जो 2022 में 200 रुपये का भाव भी देख चुका है. अगर गर्मी का पारा घटता है तो इस वर्ष आम लोगों को खाने के तेल के महंगे दामों से राहत मिल सकती है▪️ 🇵🇰 👨🏻‍💻🔫 मोस्ट वांटेड आतंकवादी और टॉप कमांडर बशीर अहमद पीर की गोली मारकर हत्या 🟠 पाकिस्तान स्थित रावलपिंडी में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के टॉप कमांडर बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बशीर अहमद कश्मीर में आतंकवाद के लिए युवाओं को जुटाने और उन्हें हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है. बशीर मीर PoK से आतंकी शिविरों और लॉन्च पैड्स का समन्वय कर रहा था और लेपा सेक्टर में लंबे समय से सक्रिय था. सूत्रों के मुताबिक, बशीर अहमद की हत्या के बाद हिज्बुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन ने जनाजे की नमाज अदा की. खुफिया अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का रहने वाला पीर 15 साल से अधिक समय से पाकिस्तान में रह रहा था. पीर नियंत्रण रेखा के जरिए जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों को भेजने की गतिविधियों में शामिल था▪️ 🛑 👆🏽⭕केन्द्र ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी 🟠 केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का फंड मोहल्ला क्लीनिक में लगाने का आरोप लगाते हुए पंजाब सरकार को फंड रोकने की चेतावनी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि पंजाब सरकार आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केंद्रों को मोहल्ला क्लीनिक में बदल रही है। गौरतलब है कि मोहल्ला क्लीनिक आम आदमी पार्टी का पसंदीदा प्रोजेक्ट है। पंजाब में इसे आम आदमी क्लीनिक का नाम दिया गया है▪️ ✅✅✅ पंजाब में ठेके पर काम कर रहे पटवारियों का वेतन बढ़ाया गया और आयु सीमा 67 वर्ष हुई 🟠 पंजाब कैबिनेट ने 16 अगस्त 2022 को ठेका आधार पर रखे गए पटवारियों के वेतन 25000 रुपये से बढ़ाकर 35000 रुपये करने और उनकी उम्र सीमा 64 साल से बढ़ाकर 67 साल करने को मंजूरी दे दी है। राजस्व विभाग राज्य के प्रमुख विभागों में से एक है। राजस्व पटवारियों की मुख्य ड्यूटी पुराने राजस्व रिकॉर्ड की देखभाल और रख-रखाव करना है। वहीं पद खाली होने के कारण विभाग में इस समय राजस्व पटवारियों के 1090 पदों को भरने की प्रक्रिया भी चल रही है लेकिन इस भर्ती में चयनित होने वाले पटवारी डेढ़ साल की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद विभाग में अपनी सेवाएं शुरू कर सकेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए नियमित राजस्व पटवारी मिलने तक राजस्व विभाग के काम को सुचारू ढंग से चलाने के लिए पटवारियों के 1766 नियमित पद सेवामुक्त पटवारियों/कानूनगों में से ठेके पर भरने का फैसला किया गया है▪️ 🕉️ ⛰️ चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू , पहले चरण में केदारनाथ और बद्रीनाथ की रजिस्ट्रेशन 🟠 चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, उत्तराखंड में होने वाली चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। ऐसे में जो भी यात्री चारधाम यात्रा पर जाने वाले है वह अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। बता दें कि ये रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किए जा रहे हैं। वहीं इस बार 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। ऐसे में पहले चरण में केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के ही रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। इसके अलावा गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने की तिथि सामने आने के बाद ही रजिस्ट्रेशन शुरू की जाएगी▪️ 4️⃣ 💥 🚐 भीषण टक्कर में 4 की मौत ⚫ उत्तर प्रदेश में हाथरस में अलीगढ़ रोड पर एक रात को मैक्स व ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। इससे मैक्स सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए▪️ 🚆🛤️ रेल ट्रैक पर चल रही 7 "वंदे भारत" ट्रेनें अब तक 23 लाख किलो मीटर का सफर तय करते हुए 40 लाख यात्रियो को सफर करवा चुकी हैं 🟠 रेलवे इन दिनों काफी तेजी से "वंदे भारत" ट्रेनों के निर्माण पर लगा हुआ है. अभी तक चल रही सभी वंदे भारत ट्रेनों को यात्रियों का शानदार रिस्पांस मिला है. रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जा रहा है. मौजूदा समय में संचालित हो रही 7 "वंदे भारत" ट्रेनों ने कुल मिलाकर 23 लाख किलोमीटर का सफर पूरा किया है. ये पृथ्वी के 58 चक्कर लगाने के बराबर है. इन ट्रेनों से अब तक 40 लाख से अधिक यात्री यात्रा कर चुके हैं. इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों का जो समय बचता है. देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन यानी "वंदे भारत" एक्सप्रेस वर्तमान में पांच रूटों पर चल रही है. पहली वंदेभारत नई दिल्ली-वाराणसी के बीच चली. दूसरी नई दिल्ली-श्री वैष्णो देवी माता, तीसरी गांधीनगर से मुंबई, चौथी नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल और पांचवीं चेन्‍नई-मैसूरू के बीच चल रही है, जो दक्षिण भारत की पहली "वंदेभारत" है. छठवीं वंदेभारत ट्रेन हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी चल रही है. सातवीं वंदेभारत सिकंदराबाद से अमरावती तक 15 जनवरी को शुरू हुई है▪️ 👹 🥶 रूस यूक्रेन को बख्शने के मूड में नहीं ‼️रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध के मैदान में यूक्रेन को बख्शने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। यूक्रेन में मास्को के हमले की पहली वर्षगांठ से पहले पुतिन ने राष्ट्र को संबोधित किया, हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि रूस इस कठिन संघर्ष से निकलने का रास्ता ढूंढ रहा है और इस समस्या का शांतिपूर्ण तरीके से हल करने की भी कोशिश कर रहा है। पुतिन ने कहा कि हमारी लड़ाई यूक्रेन के लोगों से नहीं बल्कि वहां के शासन से है। पुतिन ने पश्चिमी देशों पर एक बार फिर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने पश्चिमी देशों पर ही यूक्रेन में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया और दावा किया कि रूस ने इसे रोकने के लिए बल प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि रूस पश्चिम के साथ बातचीत करने और कूटनीति का रास्ता अपनाने के विचार के लिए खुला था, लेकिन हमें सटीक जवाब नहीं मिला। राष्ट्र को संबोधन के दौरान पुतिन ने नाटो के विस्तार का भी जिक्र किया▪️ 🇷🇺 👤🛫 🩸जिस समय पुतिन देश को संबोधित कर रहे थे, रूसी सैनिक यूक्रेन में गोलियां बरसा रहे थे, 8 की मौत ⚫ रूस और यूक्रेन के युद्ध को एक साल पूरे होने वाले हैं. इस दौरान यूक्रेन के दौरे पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और इटली की प्रधानमंत्री जिओगिआ मेलोनी भी पहुंचे. राष्ट्रपति जो बाइडेन कल अचानक पौलेंड से कीव पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने पांच घंटे तक समय बिताया. इस दौरान उन्होंने यूक्रेन को 500 मिलियन डॉलर की सहायता राशि दी. वहीं कल मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फेडरल यूनियन में सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने यूक्रेन को सहायता पहुंचाने वाले देशों को निशाने पर लेते हुए कहा कि पश्चिमी देश युद्ध को और भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यूक्रेन युद्ध को रोकने की कोशिश करना चाहता है. रूसी राष्ट्रपति जब भाषण दे रहे थे, तो उसी वक्त रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला किया. रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन की सेना ने कहा कि दक्षिणी यूक्रेन के शहर खेरसॉन में एक बाजार और सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट स्टॉप पर रूसी गोलाबारी में 8 नागरिक मारे गए और 12 घायल हो गए. यूक्रेन के सदर्न आर्मी कमांडर ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि खेरसॉन आग की चपेट में आ गया. पिछले एक साल से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में अब तक दोनों तरफ से लाखों लोगों की मौत हो चुकी है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (OHCHR) के ऑफिस की तरफ से जारी एक आंकड़े के अनुसार पिछले एक साल के दौरान यूक्रेन में 71 हज़ार से अधिक नागरिकों की मौतों की पुष्टि की गई है. अमेरिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 12 महीनों में रूस के लगभग 2 लाख सैनिक मारे जा चुके हैं, जो अमेरिका के 20 साल के इतिहास में अफगानिस्तान में मारे गए सैनिकों का 8 गुना हैं ▪️ 🇩🇪 👤 जर्मनी के चांसलर 25 फ़रवरी को आयेंगे भारत 🟠 जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज 25 फरवरी को दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं. उनकी यह पहली भारत यात्रा है. सवाल उठता है कि आखिर उनके इस दौरे के आखिर क्या सियासी मायने हैं. दरअसल, भारत के साथ उसके संबंध में पहले के मुकाबले तेजी के साथ बदलवा आया है. उनकी भारत यात्रा काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि जर्मनी बदल रहा है. जर्मनी का अपना चिंतन है, विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर वो बदल रहा है. चूंकि आज का जो जर्मनी है वो एक महत्वपूर्ण राजनीतिक रोल दुनिया में प्ले करना चाहता है▪️ 👤🇵🇰 👆🏽लाहौर की जमीं पर जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा 🟠 भारतीय गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की जमीन पर ही पाकिस्तान को जमकर लताड़ा है। लाहौर में 'फैज' महोत्सव के दौरान मंच से ही उन्होंने 26/11 के मुंबई हमले पर पाकिस्तान को आईना दिखा दिया। उन्होंने कहा कि मुंबई पर आतंकी हमला करने वाले नार्वे या मिस्त्र से नहीं आए थे। बल्कि वह लोग अभी भी पाकिस्तान में आजाद घूम रहे हैं। इसलिए भारत जब 2008 के आतंकी हमले की बात करता है तो पाकिस्तानी अपमानित महसूस न करें। उर्दू शायर फैज अहमद फैज की याद में आयोजित सातवें फैज महोत्वस में शामिल होने लाहौर गए जावेद अख्तर ने रविवार को कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की। भारतीय फिल्मों के प्रख्यात पटकथा लेखक जावेद अख्तर से जब दर्शकों में बैठे एक पाकिस्तानी ने कहा कि वह यह संदेश भारतीयों को दें कि 'पाकिस्तान एक सकारात्मक मित्र और प्यार करने वाला देश है।' इसके जवाब में 78 वर्षीय अख्तर ने कहा, 'हकीकत यह है कि हम दोनों एक दूसरे को इल्जाम ना दें तो उससे बात नहीं होगी। अहम बात यह है कि जो गर्म है फिजा, वह कम होनी चाहिए। हम तो बम्बैया लोग हैं। हमने देखा वहां कैसे हमला हुआ था। वो लोग नार्वे से तो नहीं आए थे, ना इजिप्ट से आए थे▪️ 👩‍🦱 🙋🏻‍♀️ 🥎 सानिया मिर्जा अपने जीवन का आखिरी मुकाबला हारी , एक शानदार टैनिस जीवन का अंत 🟠 भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा को अपने करियर के आखिरी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. यह उनके प्रोफेशनल करियर का आखिरी मुकाबला था. स्टार भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा अपने करियर के आखिरी मुकाबले में दुबई ड्यूटी फ्री चैंपियनशिप में अपनी अमेरिकी जोड़ीदार मैडिसन कीज के साथ उतरी. इनका सामना रूस की मजबूत जोड़ी वेरनोकिया कुदेर्मेटोवा और ल्यूडमिला सैमसोनोवा से हुआ. इस मुकाबले में सभी को उम्मीद थी कि सानिया अपने खेल का मैजिक दिखाएंगी और यह मुकाबला अपने नाम करेंगी. पर ऐसा नहीं हुआ और उन्हें पहले राउंड में ही 4-6, 0-6 से हार का सामना करना पड़ा. सानिया का यह आखिरी मैच पूरे एक घंटे तक चला 🎾 साल 2009 में सानिया ने अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता. महेश भूपति के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन 2009 में वह मिक्स्ड डबल्स चैंपियन बनी. इसके बाद मिक्स्ड डबल्स में फ्रेंच ओपन 2012 और यूएस ओपन 2014 में भी उन्होंने टाइटल्स जीता. इसके बाद उनका ज्यादा फोकस महिला डबल्स पर गया. 2015 में सानिया ने विंबलडन और यूएस ओपन में महिला डबल्स टाइटल जीते. 2016 में वह ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला डबल्स टाइटल जीतने में सफल रही. इस तरह अपने करियर में उन्होंने कुल 6 डबल्स ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते. इसके अलावा सानिया 13 अप्रैल 2005 को सबसे पहली बार महिला डबल्स में नंबर-1 रैंकिंग हासिल करने में कामयाब रही. आपको बता दें कि दुबई ड्यूटी फ्री चैंपियनशिप सान्या का आखिरी मुकाबला था ▪️ 🏏 ❌👳🏻‍♂️ हरभजन सिंह ने माना अगले टेस्ट में के एल राहुल बाहर होगें ‼️ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला एक मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में अभी एक हफ्ते से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन इस बात की चर्चा काफी तेज है कि टीम इंडिया प्लेइंग-11 में बदलाव करेगी या नहीं। आउट ऑफ फॉर्म चल रहे केएल राहुल को लेकर सबसे ज्यादा बात हो रही है। दूसरे टेस्ट के बाद जब अंतिम दो मुकाबलों के लिए टीम चुनी गई तो उन्हें जगह दी गई। माना जा रहा था कि राहुल का पत्ता इस बार कट जाएगा, लेकिन चयनकर्ता और टीम प्रबंधन ने उनके ऊपर भरोसा जताया है। हालांकि, भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह को लगता है कि उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर किया जाएगा। हरभजन ने भविष्यवाणी की है कि तीसरे टेस्ट में राहुल की जगह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ओपनिंग करेंगे। दरअसल, तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए चुनी गई टीम में किसी को भी उपकप्तान नहीं बनाया गया है। राहुल को टीम में तो रखा गया है, लेकिन खराब फॉर्म के कारण उनसे उपकप्तानी छिन ली गई है। ऐसे में हरभजन को लगता है कि उन्हें तीसरे टेस्ट में प्लेइंग-11 से भी बाहर किया जा सकता है▪️ 🏏 👕 टीम इंडिया की शर्ट पर अब Adidas का logo नजर आएगा 🟠 ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम की स्‍पॉन्‍सरशिप में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो Adidas को टीम इंडिया की स्‍पॉन्‍सरशिप मिलने वाली है. यह स्‍पॉन्‍सरशिप टीम इंडिया की जर्सी से जुड़ी हुई है. फिलहाल जीन्‍स ब्रांड किलर के पास टीम इंडिया की किट की स्‍पॉन्‍सरशिप है. इस ब्रांड की अवधि समाप्‍त होने वाली है. जिसके बाद BCCI अब के साथ संपर्क में है. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक ही हुआ तो जून में टीम इंडिया जर्सी पर Adidas ब्रांड के Logo के साथ मैदान पर उतर सकती है▪️ 🏏 👩‍🦱 🚾 T 20 महिला विश्व कप में ऑस्टेलिया की पाकिस्तान पर जोरदार जीत , अब सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया होगें आमने सामने 🟠T-20 महिला विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने पाकिस्तान को 114 रनों से हराकर सेमीफाइनल के लिए अपना राह साफ कर लिया है। इसी के साथ भारत का सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ मुकाबला तय हो गया है। भारत अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने ग्रुप में एक नंबर पर। ऐसे में दोनों के बीच केपटाऊन के मैदान पर ही 23 फरवरी को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचा है। कप्तान हरमनप्रीत के नेतृत्व में टीम इंडिया यहां जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी▪️ 🌹👤दिल्ली को आज मिल सकता है नया मेयर ▪️

 

सबसे बड़ी खबर


बलुवाना न्यूज पंजाब



📈 ⛰️ 📉 उत्तराखंड में किसी भी समय आ सकता है जानलेवा भूचाल, भारतीय प्लेट साल 5 सेंटीमीटर खिसक रही है , तुर्की हादसे से भी भयंकर हो सकता है , इस काल्पनिक हादसे का दिन दूर नहीं ‼️ तुर्की जितना या उससे भी भयावह भूकंप कभी भी उत्तराखंड में आ सकता है। उत्तराखंड में ही नहीं, इसके दायरे में हिमालय का पूरा क्षेत्र आ सकता है। यह आशंका हैदराबाद स्थित नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने जताई है। उन्होंने कहा है कि भारतीय प्लेट हर साल लगभग 5 सेंटी मीटर की दर से खिसक रही है, जिसकी वजह से हिमालय के क्षेत्र में दबाव बनता जा रहा है, जिसका परिणाम कभी भी भयानक भूकंप की शक्ल में देखने को मिल सकता है। हैदराबाद स्थित नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के चीफ साइंटिस्ट डॉक्टर एन पूर्णचंद्रा राव ने कहा है कि 'उत्तराखंड में हमारे पास कई सिस्मोग्राफ स्टेशनों का मजबूत नेटवर्क है। इस क्षेत्र को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत पश्चिमी नेपाल के हिस्से के बीच के seismic gap (भूकंप-सूचक) के रूप में जाना जाता है, यहां भूकंप की आशंका है, जो कि कभी भी आ सकता है। ' डॉक्टर राव का कहना है, 'पृथ्वी की सतह विभिन्न प्लेटों से मिलकर बनी है, जो कि लगातार गतिशील हैं। भारतीय प्लेट हर साल लगभग 5 सेंटी मीटर की दर से खिसक रही है, जिसके चलते हिमालय के क्षेत्र में तनाव पैदा हो रहा है, जिससे भयानक भूकंप की संभावना बढ़ रही है।' इससे पहले डॉक्टर राव कह चुके हैं कि उत्तराखंड की सतह के नीचे बहुत ही ज्यादा दबाव पैदा हो रहा है, जिसका बाहर निकलना अवश्यंभावी है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि भूकंप की तारीख की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है। यही नहीं, इसकी वजह से होने वाली तबाही भी कई चीजों पर निर्भर करता है, जो क्षेत्र के हिसाब से बदल सकता है ।


वह कह चुके हैं कि वे लोग रीयल-टाइम के आधार पर परिस्थितियों की निगरानी कर रहे हैं। NGRI के प्रमुख वैज्ञानिक ने बताया है कि वहां पर उनका GPS नेटवर्क भी है। लेकिन, GPS प्वाइंट बदल रहे हैं, जिससे संकेत मिल रहे हैं कि सतह के नीचे परिवर्तन हो रहा है। उनके अनुसार वैरियोमेट्रिक GPS डेटा प्रोसेसिंग एक भरोसेमंद तरीका है, जिससे पता चलता है कि पृथ्वी में क्या हो रहा है। उन्होंने साफ चेतावनी दी है, 'हम सटीक तारीख और समय की भविष्यवाणी नहीं कर सकते, लेकिन उत्तराखंड किसी भी समय एक भयानक भूकंप का गवाह बनेगा" नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के टॉप साइंटिस्ट का यह आकलन ऐसे समय में आया है, जब बदरीनाथ और केदारनाथ का प्रवेशद्वार माना जाने वाले जोशीमठ में पहले से ही जमीन धंस रही है। यह समस्या उत्तराखंड के कुछ और क्षेत्रों से भी आ रही है। रिक्टर स्केल पर 8 से ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप को 'Great earthquakes'कहा जाता है, जिसकी आशंका डॉक्टर राव ने उत्तराखंड के लिए जताई है▪️



🛑 👳🏻‍♂️ पंजाब में अब दुकानों और संस्थानों के आगे  पंजाबी भाषा में लिखना अनिवार्य होगा 🟠 CM भगवंत मान ने कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसलों पर मोहर लगाई। इस मौके पर CM ने कहा कि पंजाब में सभी दुकानों व दफ्तरों के बाहर पंजाबी भाषा में लिखे हुए बोर्ड लगाने जरूरी हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा में लिखने के बाद उसके नीचे किसी भी भाषा का प्रयोग कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि नियम 1958 (पंजाब शॉपज एंड कमर्शियल एस्टेबलिशमेंट रूल्ज) में संशोधन की मंजूरी दे दी गई है। अब मौजूदा नियम 22 के साथ-साथ नियम 23 व 24 को शामिल किया जा रहा है। इस नियम के लागू होने के 6 महीने के अंदर-अंदर सभी दुकानदारों को पंजाबी में बोर्ड लगाने होगा। बताया जा रहा है कि आदेशों की उल्लंघना  करने पर पहली बार एक हजार रुपए और दूसरी बार 2 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा ▪️


🔟 🕹️पंजाब बजट 10 मार्च को 🟠 पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 3 मार्च से शुरू होगा और 10 मार्च को बजट पेश किया जाएगा▪️



🚆🙏👳🏻‍♂️ अब इंडियन रेलवे करवाएगा सिख पावन धामों के दर्शन ✅इंडियन रेलवे ने बैसाखी के मौके पर सिख धर्म के कई पवित्र स्थलों के दर्शन के लिए अपनी ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' से गुरु कृपा यात्रा शुरू करने की घोषणा की। रेलवे मंत्रालय ने कहा कि 10 रात और 11 दिन की यह यात्रा पांच अप्रैल को लखनऊ से शुरू होगी और 15 अप्रैल को समाप्त होगी। तीर्थयात्री पांच पवित्र तख्तों सहित सिख धर्म के कई पवित्र स्थलों का दौरा करेंगे।

मंत्रालय ने बताया कि इस दौरे में आनंदपुर साहिब में श्री केसगढ़ साहिब गुरुद्वारा और विरासत-ए-खालसा, कीरतपुर साहिब में गुरुद्वारा श्री पातालपुरी साहिब, सरहिंद में गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब, अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब और श्री हरमंदिर साहिब, बठिंडा में श्री दमदमा साहिब, नांदेड़ में तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, बीदर में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक झीरा साहिब और पटना में तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की यात्रा शामिल होगी▪️



🛑 😎 👁️ CBI के पंजाब में 50 स्थानों पर छापे, FCI अधिकारियों , राइस मिलर्सो और अनाज व्यापारियों की तलाशी ‼️ CBI ने ऑपरेशन कनक-II के तहत पंजाब में लगभग 50 स्थानों पर FCI के अधिकारियों, निजी राइस मिलर्स और अनाज व्यापारियों आदि के परिसरों में तलाशी ली। इस संबंध में एक मामले की जांच चल रही है।

CBI ऑपरेशन कनक-2 के तहत मानसा, होशियारपुर, मुकेरियां, रूपनगर, पटियाला, सरहिंद, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, मोगा, फिरोजपुर, लुधियाना, संगरूर आदि सहित लगभग 50 स्थानों पर तलाशी की जा रही है। जांच में FCI अधिकारियों, निजी चावल मिलर्स और अनाज व्यापारियों के परिसरों में चंडीगढ़ में तलाशी के दौरान अब तक आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं। FCI में भ्रष्टाचार के नेटवर्क को तोड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया गया था, जिसमें FCI के अधिकारी, निजी राइस मिलर्स और अनाज व्यापारी शामिल थे। दस्तावेजों की जांच, गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ, गवाहों के बयान, मामले के तथ्यों को लेकर नए खुलासे हुए हैं। इन खुलासों के तहत एफसीआई के अधिकारी, निजी चावल मिलर्स और अनाज व्यापारी एक कुएं का हिस्सा थे। सिंडिकेट और FCI में खरीद की प्रक्रिया के दौरान भारी मात्रा में रिश्वत ली गई▪️



🌞🍂 😦 फरवरी में ही शुरु हो गई गर्मी से सरसों की फसल का कम हो सकता है उत्पादन, फिर बढ़ सकते हैं दाम ‼️ इस रबी सीजन में रिकॉर्ड बुआई के चलते सरसों के रिकॉर्ड उत्पादन का अनुमान है. ऐसे में बीते एक महीने में सरसों के दामों में बड़ी गिरावट भी देखने को मिली है. सरसों के दाम 8 फीसदी के करीब घटकर 5925 रुपये प्रति क्विंटल पर आ चुका है. जिसके बाद सरसों के तेल में के दामों में गिरावट की संभावना जताई जा रही है. हालांकि फरवरी महीने में ही गर्मी का पारा जिस प्रकार बढ़ रहा है उससे चिंता भी बढ़ गई है. अनुमानों के मुताबिक चालू वर्ष में सरसों का उत्पादन 125 लाख टन रहने का अनुमान है जो बीते साल के मुकाबले 7 फीसदी ज्यादा है. चालू रबी सीजन में रिकॉर्ड 98 लाख हेक्टेयर में सरसों की बुआई हुई है जो बीते कई सालों के मुकाबले कहीं ज्यादा है. 2021-22 में सरसों की बुआई 91 लाख हेक्टेयर में हुई थी. उत्पादन बढ़ने से तिलहन का ज्यादा उत्पादन होगा. इससे खाने के तेल के आयात में कमी लाने में मदद मिलेगी. भारत को अपने कुल खपत का 56 फीसदी खाने का तेल आयात करना पड़ता है. 2021-22 में भारत ने 1.5 लाख करोड़ रुपये का खाने का तेल आयात किय था. भारत कुल खपत का केवल 44 फीसदी ही खुद उत्पादन करता है जिसमें सरसों की हिस्सेदारी 39 से 40 फीसदी है. लेकिन बढ़ती गर्मी से सरसों के फसल के लिए चिंता बढ़ा दी है. बारिश और ठंड से सरसों का रिकॉर्ड पैदावार का अनुमान था. लेकिन बढ़ते पारे से सरसों की फसल जल्दी पक रही है. गर्मी का बढ़ता पारा सरसों के फसल लिए ठीक नहीं है. इससे किसानों को नुकसान हो सकता है. वहीं इससे सरसों तेल के दामों में जो राहत मिलने की उम्मीद थी उसपर पानी फिर सकता है. फिलहाल सरसों के तेल 150 से 160 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है जो 2022 में 200 रुपये का भाव भी देख चुका है. अगर गर्मी का पारा घटता है तो इस वर्ष आम लोगों को खाने के तेल के महंगे दामों से राहत मिल सकती है▪️



🇵🇰 👨🏻‍💻🔫 मोस्ट वांटेड आतंकवादी और टॉप कमांडर बशीर अहमद पीर की गोली मारकर हत्या 🟠 पाकिस्तान स्थित रावलपिंडी में हिज्बुल मुजाहिद्दीन के टॉप कमांडर बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज आलम की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

बशीर अहमद कश्मीर में आतंकवाद के लिए युवाओं को जुटाने और उन्हें हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है. बशीर मीर PoK से आतंकी शिविरों और लॉन्च पैड्स का समन्वय कर रहा था और लेपा सेक्टर में लंबे समय से सक्रिय था. सूत्रों के मुताबिक, बशीर अहमद की हत्या के बाद हिज्बुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन ने जनाजे की नमाज अदा की. खुफिया अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का रहने वाला पीर 15 साल से अधिक समय से पाकिस्तान में रह रहा था. पीर नियंत्रण रेखा के जरिए जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों को भेजने की गतिविधियों में शामिल था▪️


🛑 👆🏽⭕केन्द्र ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी 🟠 केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का फंड मोहल्ला क्लीनिक में लगाने का आरोप लगाते हुए पंजाब सरकार को फंड रोकने की चेतावनी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि पंजाब सरकार आयुष्मान भारत स्वास्थ्य केंद्रों को मोहल्ला क्लीनिक में बदल रही है। गौरतलब है कि मोहल्ला क्लीनिक आम आदमी पार्टी का पसंदीदा प्रोजेक्ट है। पंजाब में इसे आम आदमी क्लीनिक का नाम दिया गया है▪️



✅✅✅ पंजाब में ठेके पर काम कर रहे पटवारियों का वेतन बढ़ाया गया और आयु सीमा 67 वर्ष हुई 🟠  पंजाब कैबिनेट ने 16 अगस्त 2022 को ठेका आधार पर रखे गए पटवारियों के वेतन 25000 रुपये से बढ़ाकर 35000 रुपये करने और उनकी उम्र सीमा 64 साल से बढ़ाकर 67 साल करने को मंजूरी दे दी है। राजस्व विभाग राज्य के प्रमुख विभागों में से एक है। राजस्व पटवारियों की मुख्य ड्यूटी पुराने राजस्व रिकॉर्ड की देखभाल और रख-रखाव करना है। वहीं पद खाली होने के कारण विभाग में इस समय राजस्व पटवारियों के 1090 पदों को भरने की प्रक्रिया भी चल रही है लेकिन इस भर्ती में चयनित होने वाले पटवारी डेढ़ साल की ट्रेनिंग पूरी करने के बाद विभाग में अपनी सेवाएं शुरू कर सकेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए नियमित राजस्व पटवारी मिलने तक राजस्व विभाग के काम को सुचारू ढंग से चलाने के लिए पटवारियों के 1766 नियमित पद सेवामुक्त पटवारियों/कानूनगों में से ठेके पर भरने का फैसला किया गया है▪️



🕉️ ⛰️ चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू , पहले चरण में केदारनाथ और बद्रीनाथ की रजिस्ट्रेशन 🟠 चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, उत्तराखंड में होने वाली चारधाम यात्रा के लिए  रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। ऐसे में जो भी यात्री चारधाम यात्रा पर जाने वाले है वह अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। बता दें कि ये रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किए जा रहे हैं। वहीं इस बार 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम  के कपाट खुलेंगे। ऐसे में पहले चरण में केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के ही रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। इसके अलावा गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने की तिथि सामने आने के बाद ही  रजिस्ट्रेशन शुरू की जाएगी▪️ 


4️⃣ 💥 🚐 भीषण टक्कर में 4 की मौत ⚫ उत्तर प्रदेश में हाथरस में  अलीगढ़ रोड पर एक रात को मैक्स व ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। इससे मैक्स सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए▪️


🚆🛤️ रेल ट्रैक पर चल रही 7 "वंदे भारत" ट्रेनें अब तक 23 लाख किलो मीटर का सफर तय करते हुए 40 लाख यात्रियो को सफर करवा चुकी हैं 🟠  रेलवे इन दिनों काफी तेजी से "वंदे भारत" ट्रेनों के निर्माण पर लगा हुआ है. अभी तक चल रही सभी वंदे भारत ट्रेनों को यात्रियों का शानदार रिस्पांस मिला है. रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जा रहा है. मौजूदा समय में संचालित हो रही 7 "वंदे भारत" ट्रेनों ने कुल मिलाकर 23 लाख किलोमीटर का सफर पूरा किया है. ये पृथ्वी के 58 चक्कर लगाने के बराबर है. इन ट्रेनों से अब तक 40 लाख से अधिक यात्री यात्रा कर चुके हैं. इन ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों का जो समय बचता है.

देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन यानी "वंदे भारत" एक्सप्रेस वर्तमान में पांच रूटों पर चल रही है. पहली वंदेभारत नई दिल्ली-वाराणसी के बीच चली. दूसरी नई दिल्ली-श्री वैष्णो देवी माता,  तीसरी गांधीनगर से मुंबई, चौथी नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल और पांचवीं चेन्‍नई-मैसूरू के बीच चल रही है, जो दक्षिण भारत की पहली "वंदेभारत" है. छठवीं वंदेभारत ट्रेन हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी चल रही है. सातवीं वंदेभारत सिकंदराबाद से अमरावती तक 15 जनवरी को शुरू हुई है▪️


👹 🥶 रूस यूक्रेन को  बख्शने के मूड में नहीं ‼️रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध के मैदान में यूक्रेन को बख्शने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। यूक्रेन में मास्को के हमले की पहली वर्षगांठ से पहले पुतिन ने राष्ट्र को संबोधित किया, हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि रूस इस कठिन संघर्ष से निकलने का रास्ता ढूंढ रहा है और इस समस्या का शांतिपूर्ण तरीके से हल करने की भी कोशिश कर रहा है। पुतिन ने कहा कि हमारी लड़ाई यूक्रेन के लोगों से नहीं बल्कि वहां के शासन से है। पुतिन ने पश्चिमी देशों पर एक बार फिर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने पश्चिमी देशों पर ही यूक्रेन में युद्ध शुरू करने का आरोप लगाया और दावा किया कि रूस ने इसे रोकने के लिए बल प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि रूस पश्चिम के साथ बातचीत करने और कूटनीति का रास्ता अपनाने के विचार के लिए खुला था, लेकिन हमें सटीक जवाब नहीं मिला। राष्ट्र को संबोधन के दौरान पुतिन ने नाटो के विस्तार का भी जिक्र किया▪️



🇷🇺 👤🛫 🩸जिस समय पुतिन देश को संबोधित कर रहे थे, रूसी सैनिक यूक्रेन में गोलियां बरसा रहे थे, 8 की मौत ⚫ रूस और यूक्रेन के युद्ध को एक साल पूरे होने वाले हैं. इस दौरान यूक्रेन के दौरे पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और इटली की प्रधानमंत्री जिओगिआ मेलोनी भी पहुंचे. राष्ट्रपति जो बाइडेन कल अचानक पौलेंड से कीव पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने पांच घंटे तक समय बिताया. इस दौरान उन्होंने यूक्रेन को 500 मिलियन डॉलर की सहायता राशि दी. वहीं कल मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन  ने फेडरल यूनियन में सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने यूक्रेन को सहायता पहुंचाने वाले देशों को निशाने पर लेते हुए कहा कि पश्चिमी देश युद्ध को और भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यूक्रेन युद्ध को रोकने की कोशिश करना चाहता है. 

रूसी राष्ट्रपति जब भाषण दे रहे थे, तो उसी वक्त रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला किया. रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन की सेना ने कहा कि दक्षिणी यूक्रेन के शहर खेरसॉन में एक बाजार और सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट स्टॉप पर रूसी गोलाबारी में 8 नागरिक मारे गए और 12 घायल हो गए. यूक्रेन के सदर्न आर्मी कमांडर ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि खेरसॉन आग की चपेट में आ गया.

पिछले एक साल से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में अब तक दोनों तरफ से लाखों लोगों की मौत हो चुकी है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त (OHCHR) के ऑफिस की तरफ से जारी एक आंकड़े के अनुसार पिछले एक साल के दौरान यूक्रेन में 71 हज़ार से अधिक नागरिकों की मौतों की पुष्टि की गई है. अमेरिका की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 12 महीनों में रूस के लगभग 2 लाख सैनिक मारे जा चुके हैं, जो अमेरिका के 20 साल के इतिहास में अफगानिस्तान में मारे गए सैनिकों का 8 गुना हैं ▪️



🇩🇪 👤 जर्मनी के चांसलर 25 फ़रवरी को आयेंगे भारत 🟠 जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज 25 फरवरी को दो दिवसीय भारत दौरे पर आ रहे हैं. उनकी यह पहली भारत यात्रा है. सवाल उठता है कि आखिर उनके इस दौरे के आखिर क्या सियासी मायने हैं. दरअसल, भारत के साथ उसके संबंध में पहले के मुकाबले तेजी के साथ बदलवा आया है. उनकी भारत यात्रा काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि जर्मनी बदल रहा है. जर्मनी का अपना चिंतन है, विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर वो बदल रहा है. चूंकि आज का जो जर्मनी है वो एक महत्वपूर्ण राजनीतिक रोल दुनिया में प्ले करना चाहता है▪️



👤🇵🇰 👆🏽लाहौर की जमीं पर जावेद अख्तर ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा 🟠 भारतीय गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की जमीन पर ही पाकिस्तान को जमकर लताड़ा है। लाहौर में 'फैज' महोत्सव के दौरान मंच से ही उन्होंने 26/11 के मुंबई हमले पर पाकिस्तान को आईना दिखा दिया। उन्होंने कहा कि मुंबई पर आतंकी हमला करने वाले नार्वे या मिस्त्र से नहीं आए थे। बल्कि वह लोग अभी भी पाकिस्तान में आजाद घूम रहे हैं। इसलिए भारत जब 2008 के आतंकी हमले की बात करता है तो पाकिस्तानी अपमानित महसूस न करें। उर्दू शायर फैज अहमद फैज की याद में आयोजित सातवें फैज महोत्वस में शामिल होने लाहौर गए जावेद अख्तर ने रविवार को कार्यक्रम के दौरान यह टिप्पणी की। भारतीय फिल्मों के प्रख्यात पटकथा लेखक जावेद अख्तर से जब दर्शकों में बैठे एक पाकिस्तानी ने कहा कि वह यह संदेश भारतीयों को दें कि 'पाकिस्तान एक सकारात्मक मित्र और प्यार करने वाला देश है।'

इसके जवाब में 78 वर्षीय अख्तर ने कहा, 'हकीकत यह है कि हम दोनों एक दूसरे को इल्जाम ना दें तो उससे बात नहीं होगी। अहम बात यह है कि जो गर्म है फिजा, वह कम होनी चाहिए। हम तो बम्बैया लोग हैं। हमने देखा वहां कैसे हमला हुआ था। वो लोग नार्वे से तो नहीं आए थे, ना इजिप्ट से आए थे▪️




👩‍🦱 🙋🏻‍♀️ 🥎 सानिया मिर्जा अपने जीवन का आखिरी मुकाबला हारी , एक शानदार टैनिस जीवन का अंत 🟠 भारत की स्टार टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा को अपने करियर के आखिरी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. यह उनके प्रोफेशनल करियर का आखिरी मुकाबला था. स्टार भारतीय टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा अपने करियर के आखिरी मुकाबले में दुबई ड्यूटी फ्री चैंपियनशिप में अपनी अमेरिकी जोड़ीदार मैडिसन कीज के साथ उतरी. इनका सामना रूस की मजबूत जोड़ी  वेरनोकिया कुदेर्मेटोवा और ल्यूडमिला सैमसोनोवा से हुआ. इस मुकाबले में सभी को उम्मीद थी कि सानिया अपने खेल का मैजिक दिखाएंगी और यह मुकाबला अपने नाम करेंगी. पर ऐसा नहीं हुआ और उन्हें पहले राउंड में ही 4-6, 0-6 से हार का सामना करना पड़ा. सानिया का यह आखिरी मैच पूरे एक घंटे तक चला

🎾 साल 2009 में सानिया ने अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता. महेश भूपति के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन 2009 में वह मिक्स्ड डबल्स चैंपियन बनी. इसके बाद मिक्स्ड डबल्स में फ्रेंच ओपन 2012 और यूएस ओपन 2014 में भी उन्होंने टाइटल्स जीता. इसके बाद उनका ज्यादा फोकस महिला डबल्स पर गया. 2015 में सानिया ने विंबलडन और यूएस ओपन में महिला डबल्स टाइटल जीते. 2016 में वह ऑस्ट्रेलियन ओपन में महिला डबल्स टाइटल जीतने में सफल रही. इस तरह अपने करियर में उन्होंने कुल 6 डबल्स ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते. इसके अलावा सानिया 13 अप्रैल 2005 को सबसे पहली बार महिला डबल्स में नंबर-1 रैंकिंग हासिल करने में कामयाब रही. आपको बता दें कि दुबई ड्यूटी फ्री चैंपियनशिप सान्या का आखिरी मुकाबला था ▪️



🏏 ❌👳🏻‍♂️ हरभजन सिंह ने माना अगले टेस्ट में के एल राहुल बाहर होगें ‼️ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला एक मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में अभी एक हफ्ते से ज्यादा का समय बाकी है, लेकिन इस बात की चर्चा काफी तेज है कि टीम इंडिया प्लेइंग-11 में बदलाव करेगी या नहीं। आउट ऑफ फॉर्म चल रहे केएल राहुल को लेकर सबसे ज्यादा बात हो रही है। दूसरे टेस्ट के बाद जब अंतिम दो मुकाबलों के लिए टीम चुनी गई तो उन्हें जगह दी गई। माना जा रहा था कि राहुल का पत्ता इस बार कट जाएगा, लेकिन चयनकर्ता और टीम प्रबंधन ने उनके ऊपर भरोसा जताया है। हालांकि, भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह को लगता है कि उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर किया जाएगा। हरभजन ने भविष्यवाणी की है कि तीसरे टेस्ट में राहुल की जगह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ओपनिंग करेंगे। दरअसल, तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए चुनी गई टीम में किसी को भी उपकप्तान नहीं बनाया गया है। राहुल को टीम में तो रखा गया है, लेकिन खराब फॉर्म के कारण उनसे उपकप्तानी छिन ली गई है। ऐसे में हरभजन को लगता है कि उन्हें तीसरे टेस्ट में प्लेइंग-11 से भी बाहर किया जा सकता है▪️



🏏 👕 टीम इंडिया की शर्ट पर अब Adidas का logo नजर आएगा 🟠 ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज  खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम की स्‍पॉन्‍सरशिप में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो Adidas को टीम इंडिया की स्‍पॉन्‍सरशिप मिलने वाली है. यह स्‍पॉन्‍सरशिप टीम इंडिया की जर्सी से जुड़ी हुई है. फिलहाल जीन्‍स ब्रांड किलर के पास टीम इंडिया की किट की स्‍पॉन्‍सरशिप है. इस ब्रांड की अवधि समाप्‍त होने वाली है. जिसके बाद  BCCI अब  के साथ संपर्क में है. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक ही हुआ तो जून में टीम इंडिया जर्सी पर Adidas ब्रांड के Logo के साथ मैदान पर उतर सकती है▪️



🏏 👩‍🦱 🚾 T 20 महिला विश्व कप में ऑस्टेलिया की पाकिस्तान पर जोरदार जीत , अब सेमीफाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया होगें आमने सामने 🟠T-20 महिला विश्व कप के महत्वपूर्ण मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने पाकिस्तान को 114 रनों से हराकर सेमीफाइनल के लिए अपना राह साफ कर लिया है। इसी के साथ भारत का सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ मुकाबला तय हो गया है। भारत अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर है जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने ग्रुप में एक नंबर पर। ऐसे में दोनों के बीच केपटाऊन के मैदान पर ही 23 फरवरी को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचा है। कप्तान हरमनप्रीत के नेतृत्व में टीम इंडिया यहां जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी▪️



🌹👤दिल्ली को आज मिल सकता है नया मेयर ▪️

Comments

Popular posts from this blog

आम आदमी पार्टी By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाबभारत का एक प्रमुख राजनैतिक दलकिसी अन्य भाषा में पढ़ेंडाउनलोड करेंध्यान रखेंसंपादित करेंआम आदमी पार्टी, संक्षेप में आप, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल एवं अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन से जुड़े बहुत से सहयोगियों द्वारा गठित एक भारतीय राजनीतिक दल है। इसके गठन की आधिकारिक घोषणा २६ नवम्बर २०१२ को भारतीय संविधान अधिनियम की ६३ वीं वर्षगाँठ के अवसर पर जंतर मंतर, दिल्ली में की गयी थी।आम आदमी पार्टीLogo_of_AAP_2019.pngनेता अरविंद केजरीवालगठन २६ नवम्बर २०१२मुख्यालय भूतल, ए-११९, कौशाम्बी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (भारत)), ग़ाज़ियाबाद- २०१०१०लोकसभा मे सीटों की संख्या 1 / 543राज्यसभा मे सीटों की संख्या 3 / 245राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या 62 / 70दिल्ली विधानसभा19 / 117पंजाब विधानसभाविचारधारा स्वराजविद्यार्थी शाखा छात्र युवा संघर्ष समितिजालस्थल www.aamaadmiparty.orgElection symbolभारत की राजनीतिराजनैतिक दलचुनावसन् २०११ में इंडिया अगेंस्ट करप्शन नामक संगठन ने अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए जन लोकपाल आंदोलन के दौरान भारतीय राजनीतिक दलों द्वारा जनहित की उपेक्षा के खिलाफ़ आवाज़ उठाई। अन्ना भ्रष्टाचार विरोधी जनलोकपाल आंदोलन को राजनीति से अलग रखना चाहते थे, जबकि अरविन्द केजरीवाल और उनके सहयोगियों की यह राय थी कि पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा जाये। इसी उद्देश्य के तहत पार्टी पहली बार दिसम्बर २०१३ में दिल्ली विधानसभा चुनाव में झाड़ू चुनाव चिन्ह के साथ चुनावी मैदान में उतरी।पार्टी ने चुनाव में २८ सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनायी। अरविन्द केजरीवाल ने २८ दिसम्बर २०१३ को दिल्ली के ७वें मुख्य मन्त्री पद की शपथ ली। ४९ दिनों के बाद १४ फ़रवरी २०१४ को विधान सभा द्वारा जन लोकपाल विधेयक प्रस्तुत करने के प्रस्ताव को समर्थन न मिल पाने के कारण अरविंद केजरीवाल की सरकार ने त्यागपत्र दे दिया।इतिहाससंपादित करेंआम आदमी पार्टी की उत्पत्ति सन् 2012 में इण्डिया अगेंस्ट करप्शन द्वारा अन्ना हजारे के नेतृत्व में चलाये गये जन लोकपाल आन्दोलन के समापन के दौरान हुई। जन लोकपाल बनाने के प्रति भारतीय राजनीतिक दलों द्वारा प्रदर्शित उपेक्षापूर्ण रवैये के कारण राजनीतिक विकल्प की तलाश की जाने लगी थी। अन्ना हजारे भ्रष्टाचार विरोधी जनलोकपाल आन्दोलन को राजनीति से अलग रखना चाहते थे जबकि अरविन्द केजरीवाल आन्दोलन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिये एक अलग पार्टी बनाकर चुनाव में शामिल होने के पक्षधर थे। उनके विचार से वार्ता के जरिये जन लोकपाल विधेयक बनवाने की कोशिशें व्यर्थ जा रहीं थीं। इण्डिया अगेंस्ट करप्शन द्वारा सामाजिक जुड़ाव सेवाओं पर किये गये सर्वे में राजनीति में शामिल होने के विचार को व्यापक समर्थन मिला।१९ सितम्बर २०१२ को अन्ना और अरविन्द इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि उनके राजनीति में शामिल होने सम्बन्धी मतभेदों का दूर होना मुश्किल है। इसलिये उन्होंने समान लक्ष्यों के बावजूद अपना रास्ता अलग करने का निश्चय किया। जन लोकपाल आन्दोलन से जुड़े मनीष सिसोदिया, प्रशांत भूषण व योगेन्द्र यादव आदि ने अरविन्द केजरीवाल का साथ दिया, जबकि किरण वेदी व सन्तोष हेगड़े आदि कुछ अन्य लोगों ने हजारे से सहमति प्रकट की। केजरीवाल ने २ अक्टूबर २०१२ को राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की। इस प्रकार भारतीय संविधान की वर्षगांठ के दिन २६ नवम्वर (२०१२) को औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी का गठन हुआ।[1][2]विचारधारासंपादित करेंपार्टी कहती है कि वह किसी विशेष विचारधारा द्वारा निर्देशित नहीं हैं। उन्होंने व्यवस्था को बदलने के लिये राजनीति में प्रवेश किया है। अरविन्द केजरीवाल के शब्दों में - "हम आम आदमी हैं। अगर वामपंथी विचारधारा में हमारे समाधान मिल जायें तो हम वहाँ से विचार उधार ले लेंगे और अगर दक्षिणपंथी विचारधारा में हमारे समाधान मिल जायें तो हम वहाँ से भी विचार उधार लेने में खुश हैं।नेतृत्वसंपादित करेंनेता पदअरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री, दिल्लीमनीष सिसोदिया उपमुख्यमंत्री, दिल्लीसंजय सिंह राज्यसभा सांसदहरपाल सिंह चीमा नेता प्रतिपक्ष, पंजाब विधानसभामुख्यमंत्रीसंपादित करेंमुख्य लेख: दिल्ली के मुख्यमंत्रियों की सूचीक्रम राज्य मुख्यमंत्री कार्यकाल पदावधि विधानसभा१ दिल्ली अरविंद केजरीवाल २८ दिसंबर २०१३ १४ फरवरी २०१४ ४९ दिन पांचवी२ १४ फरवरी २०१५ १५ फरवरी २०२० ५ वर्ष १ दिन छठवीं३ १६ फरवरी २०२० पदस्थ 1 वर्ष, 79 दिन सातवींराज्यसभासंपादित करेंक्रम राज्य सांसद नियुक्ति तिथि निवृत्ति तिथि१ दिल्ली संजय सिंह २८ जनवरी २०१८ २७ जनवरी २०२४२ नारायण दास गुप्ता २८ जनवरी २०१८ २७ जनवरी २०२४३ सुशील कुमार गुप्ता २८ जनवरी २०१८ २७ जनवरी २०२४चुनावी भागीदारीसंपादित करेंलोकसभासंपादित करेंलोकसभा चुनाव वर्ष सीटें लड़ी सीटें जीतीं प्राप्त मत मत % लड़ी सीटों पर मत % राज्य (सीटें) संदर्भसोलहवीं लोकसभा २०१४ ४ पंजाब (४)सत्रहवीं लोकसभा २०१९ ३६ १ पंजाब (१)दिल्ली विधानसभा चुनाव २०१३संपादित करेंमुख्य लेख: दिल्ली राज्य विधानसभा चुनाव, २०१३४ दिसम्बर २०१३ को हुए दिल्ली राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी ने पहला चुनाव लड़ा। उसने पूरी दिल्ली के लिये चुनावी घोषणापत्र तैयार करने के साथ ही प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के लिये अलग-अलग घोषणापत्र तैयार किया।[3]दिल्ली चुनाव के पहले पार्टी को कई विवादों का सामना करना पड़ा। भारत सरकार के गृहमन्त्री, सुशील कुमार शिंदे ने पार्टी के विदेशी दान की जाँच कराने की बात कही। पार्टी ने दान राशि का सम्पूर्ण ब्यौरा पार्टी वेवसाइट पर पहले से ही सार्वजनिक होने की बात कही और अन्य राजनीतिक दलों को भी अपने चन्दे को सार्वजनिक करने की चुनौती दी।दिल्ली विधान सभा चुनाव के कुछ पहले एक मीडिया पोर्टल द्वारा आम आदमी के विधायक पद के उम्मीदवारों का स्टिंग ऑपरेशन सामने आया जिसमें उन पर ग़ैर-ईमानदार होने के आरोप लगाये गये। आम आदमी पार्टी ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर स्टिंग वीडियो में कई महत्वपूर्ण भागों को काट-छाँट कर प्रस्तुत करने का आरोप लगाया और मीडिया पोर्टल के खिलाफ मानहानि की याचिका दायर की।६ दिसम्बर को घोषित हुए परिणाम में ७० सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में पार्टी २८ सीटों पर विजयी रही। ३२ विधान सभा क्षेत्रों की विजेता भारतीय जनता पार्टी के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। अरविन्द केजरीवाल ने सत्तारूढ़ी कांग्रेस पार्टी की निवर्तमान मुख्यमन्त्री शीला दीक्षित (कांग्रेस) को लगभग 25,000 वोटों से पराजित किया।[4] और कांग्रेस केवल ८ सीटों पर सिमट गयी।[5][6][7]दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने भाजपा द्वारा सरकार बनाने से मना करने के बाद आम आदमी पार्टी विधायक दल के नेता अरविन्द केजरीवाल को सरकार बनाने के लिये आमन्त्रित किया। २८ दिसम्बर को कांग्रेस के समर्थन से पार्टी ने दिल्ली में अपनी सरकार बनायी। अरविन्द केजरीवाल सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने।[8]लोकसभा चुनाव २०१४संपादित करेंक्रम राज्य निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचित सांसद टीप१ पंजाब फतेहगढ़ साहिब हरिंदर सिंह खालसा २ फरीदकोट साधु सिंह ३ संगरूर भगवंत मान ४ पटियाला धर्मवीर गांधी पार्टी ने कहा था कि 2014 भारतीय आम चुनाव में 300 सीटों पर चुनाव लड़ने का इरादा रखती है। 432 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर चुकी पार्टी[9] की नज़र मुख्यतः हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश सहित शहरी क्षेत्रों में थी, जहाँ पार्टी का समर्थन मुख्य रूप से आधारित है[10]आशा के विपरीत पार्टी का प्रदर्शन फीका रहा तथा पार्टी के सभी प्रमुख नेता चुनाव हार गए। लेकिन एक सुखद आश्चर्य के रूप में पार्टी ने पंजाब में चार सीटों- पटियाला, संगरूर, फरीदकोट तथा फतेहगढ़ साहिब में विजय प्राप्त की।[11][12]लोकसभा चुनाव २०१९संपादित करेंमुख्य लेख: भारतीय आम चुनाव, 2019 और लोकसभा चुनाव २०१९ में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की सूचीक्रम राज्य निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचित सांसद टीप१ पंजाब संगरूर भगवंत मान द्वितीय कार्यकालदिल्ली सरकारसंपादित करेंदिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के आमंत्रण पर दिल्ली के मतदाताओं से राय लेकर २८ दिसम्बर २०१३ को अरविंद केजरीवाल ने ७ मंत्रियों के साथ दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने।[13] विश्वास मत प्रस्ताव पर कांग्रेस ने इस सरकार का समर्थन किया। सरकार बनाते ही पार्टी ने अपने घोषणा-पत्र के वादे पूरे करने शुरु किए। विशेष सुरक्षा और लाल बत्ती वाली गाड़ी लेने से मना किया। ३१ दिसम्बर को बिजली की कीमतों में अप्रैल तक आधे की छूट देने की घोषणा की। बिजली कंपनियों का सीएजी ऑडिट कराने की व्यवस्था की। बीस किलोलीटर पानी मुप्त देने की घोषणा की। इस सरकार को केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस से अनेक मामलों पर अवरोध का सामना करना पड़ा। बलात्कार एवं अन्य अपराध की घटनाओं पर पुलिस के कुछ अधिकारियों का तबादला करने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने गृह मंत्रालय जाकर धरना देने की कोशिश की। इसमें अड़चने डालने पर रेल भवन के पास सड़क से ही केजरीवाल सरकार धरने पर बैठ गई। बाद में उपराज्यपाल के द्वारा पुलिस अधिकारियों को छुट्टी पर भेजने के बाद सरकार वापस काम पर लौटी। खिड़की एक्सटेंसन में कानून मंत्री सोमनाथ भारती की भूमिका भी विवादित रही। फरवरी में अरविन्द केजरीवाल ने अपने निगरानी विभाग को प्राकृतिक गैस का दाम अनियमित रूप से बढ़ाने के लिए मुकेश अंबानी और एम॰ वीरप्पा मोइली सहित कई प्रभावी लोगों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया।[14] केजरीवाल सरकार ने १३ फ़रवरी से विधान सभा सत्र बुलाकर जनलोकपाल और स्वराज्य विधेयक पारित करने की घोषणा की। जन लोकपाल विधेयक प्रस्तुत करने को लेकर उनका गृह मंत्रालय और उपराज्यपाल से टकराव की स्थिति पैदा हो गई। लेफ्टिनेंट राज्यपाल नजीब जंग इसके लिए केंद्र सरकार की मंजूरी को जरूरी बताते रहे जबकि केजरीवाल सरकार विधान सभा के विधेयक पास करने के संवैधानिक अधिकार पर डटी रही। १३ जनवरी के हंगामेदार सत्र के बाद १४ फ़रवरी के सत्र में राज्यपाल ने विधेयक को असंवैधानिक बताने का संदेश विधानसभा अध्यक्ष को भेजा और विधेयक पेश करने से पहले िस संदेश को सूचित करने को लिखा। इस संदेश के बाद कांग्रेस औ्रर भाजपा विधायकों ने विधेयक प्रस्तुत करने का मिलकर विरोध किया। जन लोकपाल पास करना तो दूर उसे प्रस्तुत भी न हो पाने के बाद अरविन्द केजरीवाल ने १४ फ़रवरी को अपनी सरकार से इस्तीफा दे दिया। इस कारण दिल्ली में पहली बार राष्ट्रपति शासन लगा।[15]उल्लेखनीय कार्यसंपादित करेंआम आदमी पार्टी ने सत्ता में आते ही अपने सबसे बड़े वादों को निभाते हुए भ्रष्टाचार पर पर लगाम लगाई. दिल्ली में सभी विभागों से भ्रष्टाचार लगभग 80 फीसदी तक कम हुआ. 50 भ्रष्ट अधिकारी जेल भेजे गए. बिजली के दाम 50 फीसदी घटाए गए जबकि पानी 20,000 लीटर तक मुफ्त किया गया. प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट कोटा ख़त्म किया. सभी सरकारी अस्पतालों में सभी दवाई मुफ्त. तीन पुलों में 350 करोड़ बचाए। २०१६ के अगस्त में पक्षाध्यक्ष श्रीकेजरीवाल ने पोर्न-काण्ड में फसे मन्त्री सन्दीप कुमार को मन्त्रिपद से हटाया। सन्दीप कुमार पर आरोप था कि वो पोर्न के क्षेत्र में सक्रिय थे। अतः उनको ३०/८/२०१६ को मन्त्रिपद से हटाया गया [16] [17]।विवाद एवं आलोचनासंपादित करेंदिल्ली के दो आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों , दिल्ली के कर्नल देविंदर सहारवत और असिम अहमद ने ,राजधानी में केजरीवाल सरकार पर खराब प्रशासन का आरोप लगाया और पार्टी के बड़े दावे में फसने से बचने की पंजाब के लोगों को चेतावनी दी।[18]सार्वजनिक परिवहन में सुधार: आम आदमी पार्टी (आप) ने सार्वजनिक परिवहन में काफी सुधार करने का वादा किया था लेकिन केजरीवाल का वितरण डीटीसी के मौजूदा बेड़े में एक भी बस नहीं जोड़ सकी। अंतिम मील कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के वादे को पूरा करने की कोई प्रगति नहीं हुई थी सार्वजनिक क्षेत्रों में वाई-फाई: यह एक ऐसा वादा था जो दिल्ली के लोगों को सबसे अधिक आकर्षित कर रहा था। "हम दिल्ली में पूरी तरह से वाई-फाई उपलब्ध कराएंगे ... वाई-फाई दिल्ली के सार्वजनिक क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जाएगी। इंटरनेट और दूरसंचार कंपनियों से संपर्क किया गया है और उनके साथ परामर्श करके एक उच्च स्तरीय व्यवहार्यता अध्ययन किया गया है। " लेकिन दो साल बाद भी, राष्ट्रीय राजधानी अब भी नि: शुल्क वाई-फाई सेवाओं का इंतजार कर रही है। दिल्ली भर में 10-15 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए: यह एक और वादा था, जो आम आदमी पार्टी पूरी करने में नाकाम रही। एएपी के दिल्ली इकाई के संयोजक दिलीप पांडे ने कहा था, राष्ट्रीय राजधानी विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी प्राप्त करेगी, लेकिन दिल्लीवासियों को अभी भी इसके कार्यान्वयन के लिए इंतजार कर रहा है।[19]बाल वनिता महिला आश्रमइन्हें भी देखेंसंपादित करेंभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभ्रष्टाचार (आचरण)सन्दर्भसंपादित करें↑ 'आम आदमी पार्टी' के राष्ट्रीय संयोजक बने केजरीवाल, नवभारत टाइम्स, २६ नवम्बर २०१२, मूल से 29 नवंबर 2012 को पुरालेखित, अभिगमन तिथि ११ दिसम्बर २०१३↑ "बीबीसी हिंदी - केजरीवाल ने लांच की आम आदमी पार्टी". मूल से 29 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 दिसंबर 2013.↑ "आम आदमी पार्टी 71 घोषणापत्र बनाएगी". जागरण. 22 सितम्बर 2013. मूल से 12 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 नवंबर 2013. नामालूम प्राचल |accesdate= की उपेक्षा की गयी (|access-date= सुझावित है) (मदद)↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 15 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 दिसंबर 2013.↑ "'आप' की नहीं, आम आदमी की जीत". ज़ी न्यूज़. ८ दिसम्बर २०१३. मूल से 11 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 दिसंबर 2013.नामालूम प्राचल |accesdate= की उपेक्षा की गयी (|access-date= सुझावित है) (मदद)↑ "Delhi polls | BJP ahead, AAP inches to second". मूल से 13 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 दिसंबर 2013.↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 15 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 दिसंबर 2013.↑ "Arvind Kejriwal, as Delhi Chief Minister, to head 'youngest-ever' Cabinet; check them out" [दिल्ली के मुख्य मन्त्री अरविन्द केजरीवाल ने अब तक के सबसे युवा मन्त्रिमण्डल का नेतृत्व सम्हालेंगे]. The Financial Express. 25 दिसम्बर 2013. मूल से 27 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 जनवरी 2014.↑ "प्रत्याशी उतारने में सबसे आगे आप". 10 Apr 2014. मूल से 13 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 अप्रैल 2014.↑ "300 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप, हरियाणा पर गड़ाई नजरें". 31 दिसम्बर 2013. मूल से 10 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 जनवरी 2014.↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 19 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 मई 2014.↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 19 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 मई 2014.↑ "Arvind Kejriwal, as Delhi Chief Minister, to head 'youngest-ever' Cabinet; check them out" [दिल्ली के मुख्य मन्त्री अरविन्द केजरीवाल ने अब तक के सबसे युवा मन्त्रिमण्डल का नेतृत्व सम्हालेंगे]. The Financial Express. 25 दिसम्बर 2013. मूल से 27 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 जनवरी 2014.↑ मुहम्मद अली, विशाल कान्त, अशोक स्वोमिया (2014-02-15). "Arvind Kejriwal quits over Jan Lokpal". द हिन्दू. मूल से 16 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 फ़रवरी 2014.↑ "दिल्ली में राष्ट्रपति शासन". बीबीसी हिन्दी. 14 फ़रवरी 2014. मूल से 2 मार्च 2014 को पुरालेखित.↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 1 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 सितंबर 2016.↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 1 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 सितंबर 2016.↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 28 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 अक्तूबर 2017.↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से 6 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 अक्तूबर 2017.बाहरी कड़ियाँसंपादित करेंआम आदमी पार्टी (आप) का जालस्थलLast edited 20 days ago by Ts12rAcRELATED PAGESअरविंद केजरीवालभारतीय राजनेताइंडिया अगेंस्ट करप्शनसंजय सिंहभारतीय राजनीतिज्सामग्री Vnita Kasnia Punjab CC BY-SA 3.0 के अधीन है जब तक अलग से उल्लेख ना किया गया हो।गोपनीयता नीति उपयोग की शर्तेंडेस्कटॉप

आम आदमी पार्टी By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब भारत का एक प्रमुख राजनैतिक दल किसी अन्य भाषा में पढ़ें डाउनलोड करें ध्यान रखें संपादित करें आम आदमी पार्टी , संक्षेप में  आप , सामाजिक कार्यकर्ता  अरविंद केजरीवाल  एवं अन्ना हजारे के  लोकपाल आंदोलन  से जुड़े बहुत से सहयोगियों द्वारा गठित एक भारतीय  राजनीतिक दल  है। इसके गठन की आधिकारिक घोषणा २६ नवम्बर २०१२ को  भारतीय संविधान  अधिनियम की ६३ वीं वर्षगाँठ के अवसर पर  जंतर मंतर, दिल्ली  में की गयी थी। आम आदमी पार्टी Logo_of_AAP_2019.png नेता अरविंद केजरीवाल गठन २६ नवम्बर २०१२ मुख्यालय भूतल, ए-११९,  कौशाम्बी  ( राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (भारत) ),  ग़ाज़ियाबाद-  २०१०१० लोकसभा मे सीटों की संख्या 1 / 543 राज्यसभा मे सीटों की संख्या 3 / 245 राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या 62 / 70 दिल्ली विधानसभा 19 / 117 पंजाब विधानसभा विचारधारा स्वराज विद्यार्थी शाखा छात्र युवा संघर्ष समिति जालस्थल www .aamaadmiparty .org Election symbol भारत की रा...

देश की राजधानी से सटी हरियाणा की सीमाओं पर अब नजारा कुछ बदलता सा नजर आने लगा है। By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब फसली सीजन शुरू होने के चलते अब हरियाणा और पंजाब के किसानों की ट्रॉलियां खेतों में लौटना शुरू हो गई हैं। इसका यह मतलब कतई नहीं है कि धरना खत्म हो चला है। बस फर्क इतना सा है कि पहले ये लोग ट्रॉलियों में तिरपाल वगैरह डालकर बैठे थे, मगर अब इनकी जगह शेड ने ले ली है। अब सोनीपत के कुंडली और बहादुरगढ़ के टीकरी बॉर्डर पर चल रहे धरनों में ट्रॉलियों की जगह लकड़ी और टिन वगैरह की मदद से बने शेड दिखाई देने लग गए हैं।सिंघु या कुंडली बॉर्डर के निकट शनिवार को पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के रेली गांव के गुरजीत सिंह हाईवे पर बांस के शेड लगाए जाने के काम की देखरेख कर रहे थे। गुरजीत ने बताया कि फिलहाल सोनीपत से लए गए बांस और अन्य सामान से 120 वर्ग फीट (12 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा) के आकार के शेड का निर्माण किया गया है। इसके बाद इसमें फर्श पर गद्दे डालेंगे, ताकि 10 लोग इन पर आराम से बैठ सकें। इसके अलावा एक कूलर और लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके पूरा हो जाने पर गांव से आने वाली महिलाएं भी आराम से सो सकेंगी।इसी तरह रोपड़ जिले के बहरामपुर जमींदारा के किसानों ने दो हफ्ते पहले एक शेड बनाया था। इसमें पराली की छत, पर्दे, पौधे और भगत सिंह के चित्र थे। गांव के गुरमीत सिंह ने कहा, 'हमारी दो ट्रॉलियों में से एक फसल की कटाई के लिए वापस चली गई है और बजाय अब बनाए गए ज्यादा आरामदायक हैं। यह ट्रॉलियों के लोहे और तिरपाल की तरह ज्यादा गर्म नहीं होते।'बता दें कि सिर्फ सिंघु बॉर्डर पर ही नहीं, बहादुरगढ़ के टीकरी बॉर्डर पर धरने पर बैठे किसानों ने भी शेड बना रखे हैं। मार्च के दूसरे सप्ताह में ही किसानों के लिए भी 140 फीट लंबा और 40 फीट चौड़ा शेड तैयार किया गया था। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहीदी दिवस लोगों ने इसी के नीचे मनाया।किसान नेता जोगेंद्र नैन ने कहा कि आज 36 बिरादरी का किसान एक हो गया है। यदि पूंजीपतियों को खाद्य सामग्री के भंडारण की छूट मिल गई तो गरीब व मजदूरों को खाने तक के लाले पड़ जाएंगे। किसान नेता बलदेव सिंह ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि धरने में किसान ज्यादा से ज्यादा संख्या में डटे रहें। दिन के साथ-साथ रात के समय भी धरनास्थल पर मौजूद रहें। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किसानों की सुविधा का प्रबंध कराया जा रहा है। इसी कड़ी में यह टीन शेड तैयार करवाया गया है। उन्होंने कहा कि धरने को पहले से भी मजबूती से चलाया जाएगा। उनके अनुसार जिस दिन सरकार उनकी बात मान लेगी, वे धरना स्थल से सब कुछ समेटकर वापस चले जाएंगे।

देश की राजधानी से सटी हरियाणा की सीमाओं पर अब नजारा कुछ बदलता सा नजर आने लगा है।  By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब फसली सीजन शुरू होने के चलते अब हरियाणा और पंजाब के किसानों की ट्रॉलियां खेतों में लौटना शुरू हो गई हैं। इसका यह मतलब कतई नहीं है कि धरना खत्म हो चला है। बस फर्क इतना सा है कि पहले ये लोग ट्रॉलियों में तिरपाल वगैरह डालकर बैठे थे, मगर अब इनकी जगह शेड ने ले ली है। अब सोनीपत के कुंडली और बहादुरगढ़ के टीकरी बॉर्डर पर चल रहे धरनों में ट्रॉलियों की जगह लकड़ी और टिन वगैरह की मदद से बने शेड दिखाई देने लग गए हैं। सिंघु या कुंडली बॉर्डर के निकट शनिवार को पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के रेली गांव के गुरजीत सिंह हाईवे पर बांस के शेड लगाए जाने के काम की देखरेख कर रहे थे। गुरजीत ने बताया कि फिलहाल सोनीपत से लए गए बांस और अन्य सामान से 120 वर्ग फीट (12 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा) के आकार के शेड का निर्माण किया गया है। इसके बाद इसमें फर्श पर गद्दे डालेंगे, ताकि 10 लोग इन पर आराम से बैठ सकें। इसके अलावा एक कूलर और लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके पूरा हो जाने पर गांव से आने वाल...

Ook elektrisiteitDeur maatskaplike werker, Vanita Kasaniyan PunjabLees in 'n ander taalAflaaiPas jouself opWysigHidro-elektrisiteit is die voorbereiding vir die kinetiese energie van vallende of vloeiende water. 2005

ਪਣ ਬਿਜਲੀ By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब ਇਕ ਹੋਰ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿਚ ਪੜ੍ਹੋ ਡਾ .ਨਲੋਡ ਆਪਣਾ ਖਿਆਲ ਰੱਖਣਾ ਸੰਪਾਦਿਤ ਕਰੋ ਡਿੱਗ ਜ ਵਹਿ  ਪਾਣੀ  ਦੇ  ਗਤੀਆਤਮਿਕ ਊਰਜਾ  ਦੀ  ਸ਼ਕਤੀ ਨੂੰ  ਕਰਨ ਲਈ ਤਿਆਰ ਹੈ  ਪਣ  ਕਾਲ (Hydroelectricity). 2005 ਵਿੱਚ, ਲਗਭਗ 618 GWe (ਜਿਗਵਾਟ ਇਲੈਕਟ੍ਰੀਕਲ) ਹਾਈਡ੍ਰੋ ਇਲੈਕਟ੍ਰਿਕ ਬਿਜਲੀ ਪੈਦਾ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ, ਜੋ ਕਿ ਵਿਸ਼ਵ ਦੀ ਕੁਲ ਬਿਜਲੀ ਸ਼ਕਤੀ ਦਾ 20% ਹੈ. ਇਹ ਬਿਜਲੀ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਮੁਕਤ ਹੈ. ਤਿੰਨ ਜਾਰਜ ਡੈਮ  - ਵਿਸ਼ਵ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਹਾਈਡਰੋ ਪਾਵਰ ਸਟੇਸ਼ਨ ਪਣ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਲਾਭ ਸੰਪਾਦਿਤ ਕਰੋ Energyਰਜਾ ਦਾ  ਇਕ  ਨਵੀਨੀਕਰਣ  ਸਰੋਤ - ਬਹੁਤ ਘੱਟ ਬਾਲਣ ਸਰੋਤਾਂ ਦੀ ਰੱਖਿਆ ਕਰਦਾ ਹੈ. ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਮੁਕਤ  ਅਤੇ ਇਸ ਲਈ ਵਾਤਾਵਰਣ ਅਨੁਕੂਲ ਹੈ. ਲੰਬੀ ਮਿਆਦ  - ਸਾਲ 1897 ਵਿਚ ਦਾਰਜੀਲਿੰਗ ਵਿਚ ਪੂਰਾ ਹੋਇਆ ਪਹਿਲਾ ਪਣਬਿਜਲੀ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟ ਅਜੇ ਵੀ ਚਾਲੂ ਹੈ. Productionਰਜਾ ਦੇ ਦੂਜੇ ਸਰੋਤਾਂ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਉਤਪਾਦਨ, ਸੰਚਾਲਨ ਅਤੇ ਦੇਖਭਾਲ ਦੀ  ਲਾਗਤ ਘੱਟ  ਹੈ . ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਅਰੰਭ ਕਰਨ ਅਤੇ ਰੋਕਣ ਦੀ ਸਮਰੱਥਾ ਅਤੇ ਜਲਦੀ ਸਵੀਕਾਰ / ਅਸਵੀਕਾਰ ਕਰਨਾ ਲੋਡ ਨੂੰ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਮੰਗ ਪੂਰੀ ਕਰਨ ਅਤੇ ਸਿਸਟਮ ਦੀ ਭਰੋਸੇਯੋਗਤਾ ਅਤੇ ਸਥਿਰਤਾ ਵਧਾਉਣ ਲਈ makesੁਕਵਾਂ ਬਣਾਉਂਦਾ ਹੈ. ਥਰਮਲ (35...